Uttar pradesh: रामनाथ कोविंद ने एक देश, एक चुनाव कराए जाने के सपोर्ट में दी अपनी राय बोले- इससे जनता को सबसे ज्यादा फायदा होगा

रामनाथ कोविंद ने कहा, अगर एक देश में एक चुनाव होता है, तो उस पार्टी को लाभ होगा जो केंद्र में सत्ता में है, चाहे वह बीजेपी हो, कांग्रेस हो, या कोई अन्य राजनीतिक दल हो। इससे जनता को सबसे ज्यादा फायदा होगा

0
271

न्यूज़लिंक हिंदी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक देश, एक चुनाव कराए जाने के सपोर्ट में अपनी राय दी। उन्होंने कहा- पूरे देश में एक साथ चुनाव कराये जाने से कई सहुलियतें हो जाएंंगी। यह राष्ट्रहित में उठाया जाने वाला कदम है, मैं सभी राजनीति पार्टियों से इस विषय पर चर्चा करके एक मत बनाने का आग्रह करता हूं।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए रामनाथ कोविंद ने कहा, अगर एक देश में एक चुनाव होता है, तो उस पार्टी को लाभ होगा जो केंद्र में सत्ता में है, चाहे वह बीजेपी हो, कांग्रेस हो, या कोई अन्य राजनीतिक दल हो। इससे जनता को सबसे ज्यादा फायदा होगा और एक साथ चुनाव से पैसा बचाकर जो राजस्व आएगा उसका उपयोग देश के विकास में किया जा सकेगा।

आगे उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव को लेकर जितने भी संसदीय पैनल बने हैं, नीति आयोग और भारतीय चुनाव आयोग समेत कई समितियों ने एक साथ चुनाव कराने के समर्थन में अपनी रिपोर्ट सौंपी है। स्वतंत्र भारत में 1952 में पहले चुनाव से लेकर 1967 तक पूरे देश में एक साथ चुनाव होते रहे लेकिन चूंकि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं को उनके कार्यकाल समाप्त होने से पहले भंग किया जा सकता है, इसलिए राज्य और राष्ट्रीय चुनाव अलग-अलग समय पर होने लगे।

मोदी सरकार ने एक देश में एक चुनाव कराए जाने को लेकर एक कमिटी का गठन किया था। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, सरकार ने मुझे इस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। समिति के सदस्य जनता के साथ मिलकर इस परंपरा को फिर से लागू करने के संबंध में सरकार को सुझाव देंगे।

ये भी पढ़ें : Loksabha Chunav: राजनाथ के बेटे पंकज सिंह को BJP ने बनाया कानपुर का प्रभारी, क्षेत्र से प्रियंका रावत की भी छुट्टी

कोविंद के नेतृत्व वाली समिति ने देश के सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर देश भर में एक साथ विधानसभा और राष्ट्रीय चुनाव कराने पर अपने विचार पेश करने के लिए तीन महीने का समय मांगा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here