Uttarakhand: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना

श्रमिकों को बचाने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। शनिवार को ऑगर मशीन के टूटने के बाद बचाव अभियान को बड़ा झटका लगा था। अब वर्टिकल ड्रिलिंग की तैयारी की जा रही है।

0
346

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा में धंसी निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के अभियान का आज 15 वां दिन है। श्रमिकों को बचाने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। शनिवार को ऑगर मशीन के टूटने के बाद बचाव अभियान को बड़ा झटका लगा था। अब वर्टिकल ड्रिलिंग की तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड के लिए भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया कि सोमवार को भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।

हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मंगाया
प्लाज्मा कटर मशीन पहुंच गई है। ये मशीन हैदराबाद से एयरलिफ़्ट कर मंगाई गई है। पाइप में फंसी ऑगर मशीन को इससे काट के निकाल लिया जाएगा। इसमें कई घंटों का वक्त लग सकता है।

भारतीय वायु सेना कर रही मदद
भारतीय वायु सेना ने ट्वीट किया, “चल रहे बचाव अभियान की आवश्यकताओं के प्रति तत्परता के साथ प्रतिक्रिया करते हुए, कल देर शाम भारतीय वायुसेना ने महत्वपूर्ण डीआरडीओ उपकरणों को देहरादून के लिए उड़ान भरी.”

बचाव अभियान के बीच एक लैंडलाइन सुविधा स्थापित की गई है। श्रमिक अपने परिवार के सदस्यों से बात कर सकें, इसके लिए बीएसएनएल ने यह लैंडलाइन सुविधा स्थापित की है। अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों को बात करने के लिए एक फोन दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Tunnel Rescue: रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी ऑगर मशीन टूटी, सुरंग में ही गुजरेंगे मजदूरों के कुछ दिन, सीएम ने बताई अब आगे की तैयारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here