Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीफोन पर श्रमिकों से की बात, देहरादून में आज मनेगा ‘इगास बग्वाल’

श्रमिकों से पीएम नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की कृपा से आप सभी सुरक्षित बाहर आए हैं, आगे उन्होंने कहा कि 16 दिन सुरंग में रहना बहुत हिम्मत की बात है,

0
276

न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तराखंड। 17 दिन बाद सिल्कयारा सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए श्रमिकों से पीएम नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की कृपा से आप सभी सुरक्षित बाहर आए हैं, आगे उन्होंने कहा कि 16 दिन सुरंग में रहना बहुत हिम्मत की बात है, लेकिन आप लोगों ने हिम्मत बनाए रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर शुभकामनाएं दीं। और श्रमिकों के बारे में मुख्यमंत्री से जानकारी ली।

सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सफल बचाव के उपलक्ष्य में आज शाम देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर ‘इगास बग्वाल’ मनाया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा
हम शांत थे और हम जानते थे कि वास्तव में हमें क्या करना है। हमने एक अद्भुत टीम के रूप में काम किया। भारत के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर, सेना, सभी एजेंसियां इस सफल मिशन का हिस्सा बनना खुशी की बात है।

कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुडा ने कहा
पूरा देश ये ही दुआ कर रहा था कि वे (श्रमिक) सही सलामत बाहर निकल आएं। इस बचाव अभियान में कई प्रयास हुए और ईश्वर की कृपा से सभी श्रमिक जीवित निकल आए हैं। मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं।

पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा,
इन 41 श्रमिकों ने जो हौसला दिखाया, उससे प्रेरणा मिलती है कि विपदा आती हैं लेकिन आदमी को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। उनकी हिम्मत ने हमारा हौसला बढ़ाया और हम ये काम कर सके।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: सिलक्यारा सुरंग से मजदूरों के बाहर निकलते ही जश्न में डूबे लोग, जमकर की नारेबाजी

उत्तरकाशी में सफल बचाव अभियान के बाद उत्साहित बचाव दल ने कल सिल्कयारा सुरंग के अंदर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here