न्यूज़लिंक हिंदी। 10 से 12 तक होने वाले महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ ही बनारस के कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। श्री मार्कंडेय महादेव महोत्सव में भजन सम्राट अनूप जलोटा, हंसराज रघुवंशी और मैथिली ठाकुर की प्रस्तुतियां होंगी।

ये भी पढ़े : लिव-इन रिलेशन में रहने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन, जानें UCC में क्या हैं प्रावधान?
दरअसल, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने महोत्सव की तैयारियों के लिए भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि श्री मार्कंडेय महादेव महोत्सव में 10 फरवरी को ख्यातिलब्ध गायक हंसराज रघुवंशी, 11 फरवरी को प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर और 12 फरवरी को भजन सम्राट अनूप जलोटा अपने भजनों से लोगों को विभोर करेंगे। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों की भी सहभागिता होगी। महोत्सव के पूर्व संपूर्ण तीर्थ क्षेत्र में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
ये भी पढ़े : MP News: मध्य प्रदेश के हरदा की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 6 की मौत; 59 घायल
डॉ. पांडेय ने कहा कि महोत्सव तीर्थ क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को सृजित करेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष चंदौली काशीनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंदौली सर्वेश कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, रामप्रकाश दुबे उपस्थित रहे।

