न्यूज़लिंक हिंदी, वाराणसी। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले काशी में रामभक्तों ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह- सुबह घने कोहरे और ठंड के बीच घाटों पर भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने कहा हमारे लिए यह एतिहासिक दिन है। इस दिन को हम हमेशा याद रखेंगे। पांच सौ वर्षों की तपस्या पूरी होने के बाद यह उत्सव का अवसर मिला है।

निशुल्क नौकायन
बाबा शिव की नगरी में नाविक समाज की ओर से निशुल्क नौकायक किया जा रहा है। घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हो रहा है। बड़े- बड़े समूह में श्रद्धालु घाटों पर आ रहे हैं। जिन्हें नाविक समाज के लोग निशुल्क यात्रा करा रहे हैं।

भक्तों की भीड़ घाटों पर लगी है
मां गंगा निषाद राज से न्यास के अध्यक्ष प्रमोद माझी ने बताया कि सुबह से ही भक्तों की भीड़ घाटों पर लगी है। नाव और बजड़े को झालर व झंडे से सजाया गया है। आगे पीछे दोनों तरफ झंडे लगाए गए हैं। यहां 21 हजार दीप जलाए जाएंगे। दोपहर एक बजे राजघाट से शोभायात्रा शुरू होगी, इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है।
ये भी पढ़ें : Bharat Jodo Nyaya Yatra: हम मंदिर जाना चाहते हैं, मैंने क्या अपराध किया- राहुल गांधी

