VEDIO: कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ महापौर प्रमिला पांडे ने भी आजमाएं हाथ, मैदान में खेली कबड्डी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीँ महापौर प्रमिला पांडे ने किदवई नगर के विधायक महेश त्रिवेदी के साथ दीप प्रज्वलन करके कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

0
349

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। कबड्डी प्रतियोगिता में महापौर ने भी आजमाएं हाथ- भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से रविवार को किदवई नगर में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीँ महापौर प्रमिला पांडे ने किदवई नगर के विधायक महेश त्रिवेदी के साथ दीप प्रज्वलन करके कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडे ने न केवल कबड्डी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की बल्कि महिला कबड्डी खिलाड़ियों के साथ उन्होंने मैदान में दो-दो हाथ भी किए।

ये भी पढ़े : अबू धाबी में बन रहा पहला हिंदू मंदिर, 108 फीट ऊंचा, 700 करोड़ की लागत… उद्घाटन में PM MODI होंगे शामिल

इस दौरान महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलो इंडिया कार्यक्रम के कारण युवाओं में खेल-कूद के प्रति जागरूकता बढ़ी है और इसका सकारात्मक परिणाम एशियन गेम्स 2023 में देखने को मिला, जहां भारत के खिलाड़ियों ने 100 से अधिक मेडल जीत कर इतिहास रच दिया।

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इसी विजन को आगे बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन करने का कार्यक्रम बनाया गया है, ताकि ग्रामीण इलाकों के युवाओं को भी इसका हिस्सा बनाया जा सके।

ये भी पढ़े : मायावती ने घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, आकाश आनंद को सौंपी विरासत, बसपा की संभालेंगे कमान

इस दौरान विधायक महेश त्रिवेदी भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में भाजपा पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here