Video: आजम खान को सताया एनकाउंटर का डर, तड़के जेल से शिफ्ट करने पर भड़के, पुलिस वाहन में बैठने को किया मना

आजम ने कहा की उन्हें और उनके परिवार को एनकाउंटर का डर हैं कहा कि तड़के जेल से शिफ्ट करने का क्या मतलब है।

0
216

न्यूज़लिंक हिंदी।  दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सात-सात साल की सजा काट रहे सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान उस समय भड़क गए जब रविवार सुबह रामपुर जेल से शिफ्ट किया जा रहा था,आजम ने कहा की उन्हें और उनके परिवार को एनकाउंटर का डर हैं कहा कि तड़के जेल से शिफ्ट करने का क्या मतलब है। लंबे समय से उनके परिवार का उत्पीड़न हो रहा है।

दोनों को सुबह पांच बजे के करीब रामपुर जेल से जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद आजम ने पुलिस के वाहन में बैठने से इनकार दिया। इससे कुछ देर के लिए पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। आजम ने उम्र और बीमारी का हवाला दिया। इससे पहले भी आजम जान को लेकर खतरा बता चुके हैं।

बता दे की आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को रविवार सुबह रामपुर जेल से शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी शिफ्टिंग के आदेश प्रशासन को शनिवार को मिले थे। रविवार सुबह दोनों को जेल से जिला अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें : Mathura के लोग शराब पीने में भी आगे, धर्म नगरी ने आगरा को पछाड़ा, एक महीने में कमाए 48 करोड़

दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में एमपीएलए कोर्ट ने बुधवार को सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां को सात-सात साल की सजा सुनाई थी।

कोर्ट ने तीनों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट ने उनको जेल भेजने के आदेश कर दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने उनको रामपुर जेल में भेजा था। शुरू से ही यह आशंका जाहिर की जा रही थी कि तीनों को दूसरे जिले की जेल में शिफ्ट किया जा सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here