Video: MS Dhoni ने पार्टी में पीया हुक्का! सोशल मीडिया पर आग के जैसा हुआ Viral, जाने क्या है मामला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रहे एमएस धोनी रिटायरमेंट के इतने साल बाद भी लाइमलाइट में बने रहते हैं।

0
317

न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रहे एमएस धोनी रिटायरमेंट के इतने साल बाद भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। इसकी वजह है कि फैंस आज भी माही को पूरी तरह से फॉलो करते हैं और यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि धोनी क्या कर रहे हैं और क्या नहीं। वहीं MS Dhoni का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने सनसनी मचा रखी है। इस वीडियो में वह हुक्का पीते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इसे Herbal Shisha बता रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आखिर क्या है पूरा मामला, आइये जानते हैं।

 

इंटरनेट पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में धोनी किसी पार्टी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है। माही के लंबे बाल उनपर काफी ज्यादा जच भी रहे थे। वीडियो में धोनी कुछ लोगों के साथ खड़े होकर बात कर रहे हैं। वहीं उनके हाथ में हुक्के की पाइप भी नजर आ रही है। वीडियो में धोनी हुक्के का ड्रैग लेकर मुंह से धुंआ छोड़ते हुए भी नजर आए।

ये भी पढ़े : Noida : कोरियर से ड्रग्स, गांजा, चरस की ऑनलाइन तस्करी, नोएडा में नशे के गैंग का पर्दाफाश, होटल मैनेजमेंट छात्र समेत 5 गिरफ्तार

उनकी इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। कुछ फैंस माही की वीडियो देखकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। तो कुछ उनके बचाव में भी उतरे हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान रहे जॉर्ज बेली ने भी इस बात का खुलासा किया था कि धोनी यंग प्लेयर्स के साथ बॉन्ड अच्छा करने के लिए कभी-कभी हुक्का पीते हैं।

उन्होंने बताया था कि माही को हुक्का पीना थोड़ा पसंद है। इसलिए वह उनके रूम में ही रहता है। जॉर्ज आईपीएल 2009, 2012 और 2016 में एमएस धोनी के साथ खेल चुके हैं। 2009 और 2012 में बेली चेन्नई सुपर किंग्स तो 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ जुड़े हुए थे। दोनों ही टीमों का हिस्सा एमएस धोनी भी थे।

ये भी पढ़े : इटावा महोत्सव में B Praak के लाइव परफॉर्मेंस के दौरान भीड़ बेकाबू, 5 हजार की जगह 15 हजार पहुंचे लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here