Video: रशियन महिला पर्यटक के साथ जयपुर में छेड़छाड़, पेट्रोल पंप कर्मचारी की हरकत से गुस्साए लोग, वीडियो वायरल

राजस्थान में हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं। हालांकि, कई बार इन पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ चुके हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

0
195

न्यूज़लिंक हिंदी। राजस्थान में हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं। हालांकि, कई बार इन पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ चुके हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक भारतीय शख्स अपनी रशियन दोस्त के साथ नजर आ रहा है। आरोप है कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने महिला के साथ छेड़खानी की। खास बात यह कि इस मामले की शिकायत पुलिस को की गई। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। भारतीय शख्स ने भी पूरी घटना का वीडियो बनाया है और इंटरनेट पर शेयर किया है।

जयपुर में विक्टोरिया नाम की एक रशियन महिला भारतीय ब्लॉगर के साथ खाना खाने पहुंची थी। दोनों पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए रुके थे। तभी पीछे बैठी बिक्टोरिया को एक पेट्रोल पंप कर्मचारी गलत तरीके से छूने लगा। विक्टोरिया ने इसकी जानकारी अपने भारतीय दोस्त को दी। जब उसने पेट्रोल पंप के कर्मचारी से पूछा तो वह माफी मांगने लगा। उसने कहा कि उससे गलती से ऐसा हो गया। लेकिन लड़के ने इनकार कर दिया और पुलिस को कॉल कर दिया।

ये भी पढ़े : Video : Main Atal Hoon फिल्म का ट्रेलर रिलीज, अटल बिहारी वाजपेयी बने पंकज त्रिपाठी के डायलॉग्स ने जीता दिल

कर्मचारी ने महिला को तीन बार छूकर छेड़छाड़ की
यह वीडियो टोंक रोड स्थित एक रिफलिंग स्टेशन का बताया जा रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस वीडियो में सामने आया कि रिफिलिंग स्टेशन पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने पेट्रोल भरते समय रूसी महिला को तीन बार अनुचित तरीके से छुआ। दरअसल, रूसी महिला अपने भारतीय मित्र के साथ भारत भ्रमण पर निकली। जयपुर में बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए ये लोग रिफलिंग स्टेशन रुके। जहां यह घटना सामने आई हैं।

पुलिस ने आरोपी को लगाई फटकार
लड़के ने पुलिस को कई बार फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं लगा। लेकिन वह लगातार कोशिश करता रहा। पुलिस आई तो लड़के ने कहा कि इन्हें तगड़ी फटकार लगनी चाहिए, कल को ये यही किसी और के साथ भी करेंगे। पुलिस ने इसके बाद आरोपी से माफी मंगवाई। वीडियो के जरिए शख्स ने सवाल उठाया कि क्या विदेशी महिला पर्यटक राजस्थान में सुरक्षित हैं? वहीं, अब इस शख्स की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

ये भी पढ़े : भ्रष्टाचार के मामले में तमिलनाडु के वरिष्ठ मंत्री के पोनमुडी को तीन साल की सजा, 50 लाख जुर्माना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here