Video: शबनम शेख हुई प्रभु श्रीराम की मुरीद, मुंबई से अयोध्या के लिए निकलीं पैदल, बोलीं- मैं भारत की सनातनी मुस्लिम

शबनम का एक ही उद्देश्य है रामलला के दर्शन करना। शबनम खुद को सनातनी मुस्लिम बताती है। शबनम शेख की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के तरफ से तीन पुलिसकर्मी शबनम के सुरक्षा में तैनात किया गया है।

0
444

न्यूज़लिंक हिंदी। कंधे पर केसरिया ध्वज, पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर और जय श्री राम का नारा लिखा हुआ बैनर के साथ मुख में राम नाम, राम भक्ति में लीन होकर मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल यात्रा करने वाली मुंबई की रहने वाली शबनम शेख की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। शबनम मुंबई से अपने दो दोस्तों के साथ पैदल अयोध्या के लिए निकली है। 100 किलोमीटर से ज्यादा का सफर भी तय कर चुकी है।

शबनम का एक ही उद्देश्य है रामलला के दर्शन करना। शबनम खुद को सनातनी मुस्लिम बताती है। शबनम शेख की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के तरफ से तीन पुलिसकर्मी शबनम के सुरक्षा में तैनात किया गया है। तीन पुलिसकर्मी में एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। शबनम शेख ने कहा कि बचपन से ही वो रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक सीरियल्स को देखते हुई बड़ी हुई है। दोनो ही सीरियल का उसके जीवन पर गहरा असर है। प्रभु श्री राम को आदर्श मानती है। अपने नाम के आगे सनातनी मुस्लिम लगाने का विचार सुबुही खान (वकील, विचारक, कार्यकर्ता, लेखक और प्रेरक वक्ता) से प्रेरित होकर लिया है।

ये भी पढ़े : Kanpur Weather Update: दिन में आज चलेंगी तेज हवाएं… ठंड में होगा इजाफा, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने बदलेगा मौसम

पीएम नरेंद्र मोदी से हैं प्रभावित शबनम
शबनम कहती हैं कि “हम पीएम मोदी को लगातार सुनते हैं, उनकी बातों को सीरियस लेते हैं। वह लगातार स्वच्छता और पर्यावरण को लेकर बात करते हैं। युवाओं के बीच वह लोकप्रिय हैं। उनके मन की बात को सुनते हैं वैसे तो लोगों का मानना है कि मुस्लिम मोदी से नफरत करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं उनको लगातार फॉलो करती हूं। उनकी तारीफ में वीडियो बनाती हूं। इसके लिए मुझे दिक्कत भी झेलनी पड़ती है, लेकिन वह हम सबके लिए प्राउड हैं।”

यात्रा के दौरान बरत रहे सावधानी
यात्रा के दौरान खाने-पीने की सावधानी से जुड़े सवाल पर शबनम ने बताया कि, “हम लोग खाने-पीने को लेकर खास सावधानी बरत रहे हैं। जंक फूड खाने से परहेज कर रहे हैं अभी सिर्फ हेल्दी खाना खा रहे हैं। वैसे तो मैं नॉनवेज भी खूब खाती हूं, लेकिन यात्रा के लिए इसे छोड़ दिया है। जब तक यात्रा सफल नहीं होती हम वेज खाना खाएंगे। हो सकता है कि यात्रा के बाद मैं नॉनवेज खाना छोड़ भी दूं।”

ये भी पढ़े : Kanpur: नशेबाज बेटे ने मां पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का किया प्रयास, पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर भेजा जेल

पब्लिसिटी स्टंट नहीं है यह यात्रा
जब शबनम से पूछा गया कि कई लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि आपने फेमस होने के लिए ऐसा किया है, तो इस पर उन्होंने कहा कि “अगर आपको ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए है तो बता दूं कि फेमस होने के लिए और भी कई रास्ते हैं। हमने अपने साथ न अपने सोशल मीडिया पेज का नाम रखा है और न अन्य चीज। हम सिर्फ राम का नाम और ग्रीन इंडिया क्लिन इंडिया का मैसेज लिखकर चल रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here