West Bengal: कांग्रेस को लगा एक और झटका, कौस्तव बागची ने पार्टी से दिया इस्तीफा

उन्होंने पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिलने पर इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के राज्य प्रमुख अधीर रंजन चौधरी और महासचिव गुलाम अहमद मीर को भेजा है।

0
393

न्यूज़लिंक हिंदी, कोलकाता। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले से पहले ही रोज एक न एक झटके मिल रहे है। बता दे कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता कौस्तव बागची ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

कौस्तव बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना इस्तीफा शेयर करते हुए कहा है कि उन्होंने पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिलने पर इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के राज्य प्रमुख अधीर रंजन चौधरी और महासचिव गुलाम अहमद मीर को भेजा है।

आपको बता दे कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का भी संकेत दिया। उन्होंने कहा, कि आपको एक या दो दिन इंतजार करना होगा। सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि इस समय केवल भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ही हैं जो पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस सरकार को हटा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : IND vs ENG: टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला होगा धर्मशाला में, भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच दिखेगी कड़ी टक्कर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here