न्यूज़लिंक हिंदी। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भारत और इंग्लैंड के बीच का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। बता दे कि भारतीय टीम ने चौथा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 3-1 की जीत और बढ़त हासिल कर ली है। वहीं रोहित शर्मा एंड कंपनी पांचवे टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर सकती है।
धर्मशाला में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा
टीम सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम को इंग्लैंड कड़ी टक्कर दे सकती है। आपको बता दे कि धर्मशाला में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारत ने अब तक यहां सिर्फ एक मैच ही खेला है जिसमें टीम को जीत मिली है। वर्ष 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में मुकाबला खेला गया था। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 300 रन बनाए। जबकि भारत ने पली पारी में 332 रन बनाए। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जबकि भारत ने दूसरी पारी में 106 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
केएल राहुल और बुमराह की होगी वापसी
जानकारी के लिए बता दे कि इंग्लैंड के खिलाफ आखरी टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही टीम इंडिया की घोषणा कर सकती है। इस टीम में केएल राहुल की वापसी संभव है। वहीं, जसप्रीत बुमराह भी चयन के लि उपलब्ध होंगे। बुमराह को वर्कलोड मैनेज करने के उद्देश्य से रांची टेस्ट में आराम दिया गया था।
बता दे कि इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जबकि भारत पहली पारी 307 रन पर समाप्त हुई थी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 145 रन पर सिमट गई और भारत को 192 रन का लक्ष्य मिला। वहीं भारत ने पांच विकेट गंवाकर जीत हासिल कर लिया था।
ये भी पढ़ें : CBSE Open Book Exam: ओपन बुक एग्जाम पर सीबीएसई ने जारी किया नया अपडेट, पढ़ें पूरी खबर

