रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह बोले -बिहार, जंगलराज और पलटूराम से मुक्त हो

लालू यादव के जंगलराज से बचने के लिए बीजेपी को वोट दिया, लेकिन पलटूराम ने पलटी मारकर जनादेश को तोड़ दिया। पलटूराम ने पीएम बनने के लिए जनादेश का द्रोह किया।

0
249

न्यूज़लिंक हिंदी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के मुजफ्फरपुर में एक रैली को संबोधित करने गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं बिहार की जनता को छठ महापर्व की शुभकामना देना चाहता हूं। मैं छठ मईया से प्रार्थना करता हूं कि आने वाले वक्त में बिहार जंगलराज और पलटूराम से मुक्त हो। बिहार की जनता से हम कहते हैं, वह 2024 में बिहार की 40 सीटों पर बीजेपी को जिताएं।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा- नीतीश को इंडिया गठबंधन का संजोयक नहीं बनाया गया है। वह अब निकलना चाहते हैं लेकिन उन्हें अब रास्ता नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आपने लालू यादव के जंगलराज से बचने के लिए बीजेपी को वोट दिया, लेकिन पलटूराम ने पलटी मारकर जनादेश को तोड़ दिया। पलटूराम ने पीएम बनने के लिए जनादेश का द्रोह किया। आने वाले समय में जंगल राज से मुक्त हो, पलटू राम से मुक्त हो।

अमित शाह ने कहा, मैं पलटू बाबू को कहने आया हूं, कि पीएम मोदी ने पिछले 9 साल में देश से आतंकवाद को समाप्त करने का काम किया है। आरजेडी और जेडीयू जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के पक्ष में नहीं थे। यह कहते थे ,धारा 370 हटेगी, तो खून की नदियां बहेंगी लेकिन किसी ने कंकड़ फेंकने की भी हिम्मत नहीं की है। आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्‍ट का बड़ा फैसला, प्राण प्रतिष्ठा के बाद 10 करोड़ राम भक्तों को विराजमान रामलला की भेजेगा तस्वीर

आगे उन्होंने विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर बात करते हुए कहा, कि इंडिया गठबंधन का एक ही एजेंडा है और वह है मोदी का विरोध करना। भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले नीतीश कुमार आज इन लोगों के साथ बैठकर सत्ता का सुख भोग रहे हैं। उन्होंने कहा, ये परिवार की दुकान चलाने वाले लोग हैं| एक को प्रधानमंत्री बनना है और दूसरे को अपने बेटे को सीएम बनाना है। नीतीश कुमार इस गठबंधन से बाहर आना चाहते हैं, लेकिन उनके पास रास्ता नहीं बचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here