World Cup 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया की ओछी हरकत, मिचेल मार्श ने ट्रॉफी को नहीं दी इज्जत, पैर रखकर खिंचवाई फोटो

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मुकाबले में आसान सी जीत दर्ज की।

0
653

न्यूज़लिंक हिंदी। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मुकाबले में आसान सी जीत दर्ज की। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती 3 बल्लेबाजों को जल्दी आउट किया। लेकिन बाद में ट्रेविस हेड और मार्नस लैबुशेन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप का खिताब उठाया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ट्रॉफी पर पैर रखे नजर आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वह ट्रॉफी पर पैर रखे नजर आ रहे हैं। इसमें वह ट्रॉफी पर पैर रखकर हाथ में बियर लिए पोज देते दिख रहे हैं। यह फोटो ऑस्ट्रलियाई कप्तान पैट कमिंस के द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई थी। इस फोटो को देखकर भारतीय फैंस काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। कई फैंस ने तो यह तक कह दिया कि तुम ट्रॉफी डिजर्व नहीं करते हो।

ये भी पढ़े : बीजेपी और कांग्रेस दोनों की राजनीति नफरत पर टिकी, तेलंगाना में ओवैसी ने दिया बड़ा बयान

दरअसल, मेसी की टीम ने जब फीफा विश्व कप का खिताब जीत हासिल की तो अगले दिन मैसी ट्रॉफी को अपने पास में रखकर सोते दिखे। ये तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है। इस फोटो की तुलना मिचेल मार्श से हो रही है। फैंस कहा है कि यह ट्रॉफी का अपमान है, मिचेल मार्श को ट्रॉफी पर पैर नहीं रखना चाहिए था। मिचेल मार्श ने इस मुकाबले में 15 गेंदों में 15 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 ओवर भी डाले, इसमें उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए।

ये भी पढ़े : वर्ल्ड कप के फ़ाइनल मैच के बीच सुरक्षा में बड़ी चूक, विराट कोहली के पास जा पहुंचा एक शख्स, तस्वीरें हो रही वायरल

इसी तरह से एक इंटरव्यू में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिग ने टीम इंडिया की हार पर आपत्तिजनक बयान दिया है। पॉटिग ने कहा ‘यह क्रिकेट माफिया के खिलाफ न्याय की जीत है। आपका पैसा और ताकत अभी भी आपके लिए विश्व कप नहीं जीत पा रही है। कितना शर्मनाक।’ इस बयान के बाद से भारतीय फैंस काफी गुस्से में हैं। उन्होंने का कहा इस तरह की बात करना दर्शाता है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कितने अहंकारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here