WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर चैम्पियन बनी RCB, विराट हुए खुश, वीडियो कॉल पर मंधाना को दी बधाई

स्मृति मंधाना की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने रविवार को यहां फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को तीन गेंद रहते आठ विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे चरण का खिताब अपने नाम किया।

0
612

न्यूज़लिंक हिंदी। स्मृति मंधाना की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने रविवार को यहां फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को तीन गेंद रहते आठ विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे चरण का खिताब अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स अच्छी शुरूआत करने के बावजूद आरसीबी के स्पिनरों के सामने घुटने टेककर इस साल भी खिताब से चूक गयी। पिछले साल टूर्नामेंट के पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार मिली थी। वहीं आरसीबी महिला टीम का यह पहला फाइनल था और उसने धीमी शुरूआत के बाद दबाव से निपटते हुए आखिर में जीत हासिल की।

ये भी पढ़े : UP Board Exam: मूल्यांकन कार्य के पहले दिन ही 2024 शिक्षक नहीं पहुंचे कॉपियां जांचने, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश

बैंगलोर की पुरुष टीम 16 सीजन से आईपीएल का एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं, महिला टीम ने महिला आईपीएल के नाम से मशहूर WPLके दूसरे सीजन में ही ट्रॉफी जीत ली है और फ्रेंचाइजी और उसके फैंस को खुश होने का मौका दिया है। इस जीत से आरसीबी के पूर्व कप्तान और दिग्गज विराट कोहली भी खुश हैं। उन्होंने वीडियो कॉल टीम की कप्तान स्मृति मंधाना और पूरी टीम को बधाई दी है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

आरसीबी की महिला टीम की जीत से अब पुरुष टीम को प्रेरणा मिल सकती है और आगामी आईपीएल के 17वें सीजन में खिताब के लिए जा सकते हैं। विराट भी इस जीत से काफी खुश हैं और उन्होंने वीडियो कॉल के जरिये मंधाना और पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंधाना और आरसीबी के बाकी खिलाड़ी विराट से बात कर रही हैं।

ये भी पढ़े : Election 2024: चुनाव आयोग ने बदला अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम का चुनावी कार्यक्रम, अब इस दिन होगी मतगणना

अब स्मृति मंधाना ने खुलासा करते हुए बताया कि जीत के बाद विराट कोहली से वीडियो कॉल पर क्या बात हुई थी। बता दें कि विराट कोहली पिछले 16 सालों से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। वह आईपीएल में आरसीबी की पुरुष टीम के लिए 16 सीज़न खेल चुके हैं और इस बार 17वें सीज़न के लिए मैदान पर उतरेंगे। हालांकि आरसीबी की पुरुष टीम ने अब तक कोई खिताब नहीं जीता है। ऐसे में पहला खिताब देख कोहली का खुश होना तो बनता ही था।

वहीं महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने वीडियो कॉल पर हुई बात को लेकर कहा, “मैं शोर की वजह से विराट भैया की बात नहीं सुन पाई। वह मुस्कान के साथ बहुत ज़्यादा खुश दिख रहे थे। वह पिछले 16-17 सालों से फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा रहे हैं, इसलिए मैं उनके चेहरे वह खुशी देख पा रही थी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here