न्यूज़लिंक हिंदी। अभी कुछ ही दिन पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा के टिकट पर चुनाव को न लड़ने के एलान करने वाले पवन सिंह ने अपने फैसले से पलटी मारी है।
आपको बता दे कि पवन सिंह ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट में एलान किया कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
पोस्ट में पवन सिंह ने कहा, “मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी।
ये भी पढ़ें : UP: कानपुर से कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक अजय कपूर भाजपा में हुए शामिल

