Ranbir Kapoor की ‘एनिमल’ आ रही ‘टाइगर 3’ को पर्दे से हटाने, पहले दिन करेगी तगड़ा कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' (Animal) रिलीज पहले अपने लुक्स और गानों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है।

0
312

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) रिलीज पहले अपने लुक्स और गानों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी तक के फिल्म से सामने आए वीडियो-फोटोज को देखकर लग रहा है कि रणबीर कपूर ‘एनिमल’ में एकदम नए अंदाज में दिखाई देने वाले हैं। लुक्स के बाद अब मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के तैयारी कर रहे हैं।

अभी हाल ही में खबर आई थी फिल्म ‘एनिमल’ ट्रेलर 23 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इन सब के बाद अब फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज होने से पहले कमाई को लेकर सुर्खियों में आ गई है। पिछले लंबे समय से फैंस इस फिल्म का बसेब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं सिर्फ देश नहीं बल्कि विदेशों में भी एनिमल को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है। इसका अंदाजा फिल्म की एंडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। धड़ल्ले से फिल्म की टिकटें बिक रही हैं।

ये भी पढ़े : राहुल गाँधी को भारी पड़ सकता है PM मोदी को पनौती कहना, उठी FIR दर्ज करने की मांग

‘टाइगर 3’ को पर्दे से हटाने आ रही ‘एनमिल’
वहीं सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, रणबीर कपूर की एनिमल पहले दिन पर अच्छी कमाई करने वाली है। फिल्म 33 से 38 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज कर सकती है। वहीं जैसे-जैसे रिलीज के दिन करीब आएंगे टिकटों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।

ये है कहानी
एनिमल में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता के रोल में नजर आएंगे, तो वहीं रश्मिका मंदाना रणबीर की गर्लफ्रेंड के रोल में हैं। बता दें कि कबीर सिंह फेम संदीप रेड्डी वांगा ने ‘एनिमल’ को डायरेक्ट किया है, जो 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े : बांके बिहारी मंदिर : कॉरिडोर निर्माण को लेकर सांसद ने किया हर्ष व्यक्त

फिल्म का गाना है बहुत अच्छा
वहीं हाल ही में बुर्ज खलीफा पर फिल्म का 60 सेकेंड का टीजर देखने को मिला, जो बेहद अदभुद था। वहीं हाल ही में फिल्म का मचअवेटेड गाना अरजन वैली रिलीज किया है, जिसे फैंस मास्टपीस बता दें रहे हैं। मनन भारद्वाज और भूपिंदर बब्बल ने अपनी दमदार आवाज से इस गाने में जान डाल दी है। गाने में रणबीर कपूर जिस तरह से राउडी लुक में दुश्मनों का मार रहे हैं, वह देखने लायक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here