Pakistan: इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के तलाकशुदा पति ने लगायें आरोप कहा, ‘इलाज की आड़ में मेरी बीवी से…

इमरान देर रात बुशरा को फोन करते थे, बुशरा को बातचीत के लिए अलग संपर्क नंबर और मोबाइल फोन भी दिए गए थे। मेनका ने उनके निकाह और विवाह समारोह को "न तो कानूनी और न ही इस्लामी" बताया

0
354

न्यूज़लिंक हिंदी। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ उनके तलाकशुदा पति खावर मनेका ने गंभीर आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। वहीं, खावर मनेका ने इमरान खान के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया है।खावर मनेका ने इमरान खान पर धोखाधड़ी से शादी रचाने और बिना विवाह के किसी महिला के साथ संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इससे पहले मनेका ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष को उनकी शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

इद्दत अवधि का नहीं किया पालन
मनेका ने कहा कि इमरान खान अक्सर आध्यात्मिक उपचार की आड़ में उनकी अनुपस्थिति में घंटों उनके घर में रहते थे। उन्होंने आगे कहा कि इमरान देर रात बुशरा को फोन करते थे, बुशरा को बातचीत के लिए अलग संपर्क नंबर और मोबाइल फोन भी दिए गए थे। मेनका ने उनके निकाह और विवाह समारोह को “न तो कानूनी और न ही इस्लामी” बताया क्योंकि यह इद्दत अवधि का पालन किए बिना संपन्न हुआ था।

आपको बता दे, इस्लामिक कानून के अनुसार, इद्दत, किसी महिला के तलाक या उसके पति की मृत्यु के बाद की वह अवधि है, जिसका पालन करना उस महिला के लिए जरूरी है, इस अवधि के दौरान वह किसी अन्य पुरुष से शादी नहीं कर सकती है।

इन धाराओं के तहत मामला हुआ दर्ज
मेनका ने पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 34 (सामान्य इरादा), 496 (वैध विवाह के बिना धोखाधड़ी से विवाह समारोह आयोजित करना) और 496 बी (व्यभिचार) के तहत इस्लामाबाद पूर्व के वरिष्ठ सिविल जज कुदरतुल्लाह की अदालत में इमरान खान और उनकी पत्नी के खिलाफ एक निजी शिकायत दर्ज की।

ये भी पढ़ें :UP News: राहुल गांधी को मानहानि मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने किया तलब, अमित शाह पर की थी टिप्पणी

अदालत ने इस मामले में इस्तेखाम-ए-पाकिस्तान पार्टी के सदस्य अवन चौधरी, मुफ्ती मोहम्मद सईद जिन्होंने निकाह कराया और मेनका के घर के कर्मचारी लतीफ को नोटिस जारी किया और उन्हें 28 नवंबर को अदालत के सामने पेश होने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here