MP News:पहले पुलिसवाले ने नर्स को चाकू से घोंपा ,फिर खुद को लगाई फांसी

0
465

न्यूज़लिंक हिंदी। नरसिंहपुर में पुलिस आरक्षक ने एक नर्स को उसी के घर में चाकू घोंपा,फिर फांसी के फंदे पर लटक गया। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि नर्स ने आरक्षक अनिल के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया था, प्रथम लग रहा है कि इसी कारण दोनों में विवाद था। कई एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है।

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पुलिस आरक्षक ने एक नर्स के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान अनिल बेलवंशी के तौर पर हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़ंकप मच गया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार, बुधवार की रात नर्स के घर पुलिस आरक्षक अनिल पहुंचा और दोनों की किसी बात पर तू तू मैं मैं हुई। और फिर आरक्षक ने गुस्से में नर्स को चाकू से गोदा डाला। इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नर्स को गंभीर हालत में  जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अनिल ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब नर्स स्टाफ क्वार्टर में अकेली थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनिल रात के समय अचानक उसके घर आया, दोनों के बीच बातचीत हुई और धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया।

इस लिए अनिल ने उसे चाकू घोंप दिया जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इनके बीच पहले प्रेम प्रसंग भी था। बाद में नर्स ने कांस्टेबल अनिल के खिलाफ रेप का केस भी दर्ज कराया था।  पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here