Madhya Pradesh: कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष पद से आज दे सकते हैं इस्तीफा , कांग्रेस हाईकमान नाराज!

एमपी में मिली हार और उनके रवैये से कांग्रेस हाईकमान काफी ज्यादा नाराज है। इसलिए उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है। बताया ये भी जा रहा है कि सीट बंटवारे को लेकर कमलनाथ ने जो INDIA गठबंधन के नेता और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और JDU चीफ नीतीश कुमार पर टिप्पणी की थी, उससे पार्टी हाईकमान काफी नाराज हैं।

0
207

न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में 230 में से 163 सीटें जीती तो वहीं कांग्रेस 66 सीटों पर ही सिमट के रह गई। सूत्रों के मुताबिक कमलनाथ आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे। अब खबरें ये भी आ रहीं हैं कि कांग्रेस आलाकमान कमलनाथ से काफी नाराज है, क्योंकि पार्टी के नेताओं से मिलने के बजाय उन्होंने सोमवार को भोपाल में शिवराज सिंह चौहान से से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें बुके देकर जीत की बधाई दी।

कमलनाथ ने कहा था, कि जब मैं मुख्यमंत्री बना था तो वो भी मुझे बधाई देने आए थे इसलिए मैंने भी उनके आवास जाकर उन्हें जीत की बधाई दी। मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि हम विरोधी दल रहेंगे, लेकिन हम प्रदेश हित में जो भी कर सकते हैं वो करेंगे।

एमपी में मिली हार और उनके रवैये से कांग्रेस हाईकमान काफी ज्यादा नाराज है। इसलिए उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है। बताया ये भी जा रहा है कि सीट बंटवारे को लेकर कमलनाथ ने जो INDIA गठबंधन के नेता और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और JDU चीफ नीतीश कुमार पर टिप्पणी की थी, उससे पार्टी हाईकमान काफी नाराज हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां सपा केवल चार से छह सीटें मांग रही थी वहीं JDU ने महज एक सीट पर दावेदारी की थी। इस पर कमलनाथ सहमत नहीं थे।

ये भी पढ़ें :Kanpur News : बाल पकड़कर घसीटा, थप्पड़ मारा,महिला चोर की करी महिला ने पिटाई

आपको बता दें, कि कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था लेकिन उसे जबरदस्त हार झेलनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान कमलनाथ से काफी नाराज है क्योंकि पार्टी के नेताओं से मिलने के बजाय उन्होंने सोमवार को भोपाल में शिवराज सिंह चौहान से से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें बुके देकर जीत की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here