न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के कल्याणपुर स्टेशन के पास साड़ी पहने एक महिला ने सलवार-सूट वाली दूसरी महिला की सबके सामने पिटाई कर दी, उसने महिला के बाल पकड़कर घसीटे और उसे थप्पड़ मारे। पिटाई करने वाली महिला का कहना था कि वो उसका पर्स चुराकर भागने की फिराक में थी।
कानपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में साड़ी पहने एक महिला दूसरी महिला की बाल पकड़कर पिटाई करती नजर आ रही है। आरोप है कि ब्लैक कलर का सलवार-सूट पहने महिला ने उसका पर्स चुराने की कोशिश की थी। लेकिन रंगेहाथ पकड़ी गई। जिसके बाद सरेआम उस महिला ने जमकर सबक सिखाया गया।
घटना कानपुर के कल्याणपुर स्टेशन के पास की बताई जा रही है,जहां साड़ी पहने एक महिला ने सलवार-सूट वाली दूसरी महिला की सबके सामने पिटाई कर दी। उसने महिला के बाल पकड़कर घसीटे और उसे थप्पड़ मारे। पिटाई करने वाली महिला का कहना था कि वो उसका पर्स चुराकर भागने की फिराक में थी। लेकिन उसके साथ के लोगों ने महिला चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान स्टेशन पर लोगों की भीड़ लग गई।
हालांकि, रंगेहाथ पकड़ी गई आरोपी महिला का कहना था कि उसने पर्स नहीं चुराया। वहीं, उसके साथ जो दूसरी महिला थी, वो मौके से भाग गई। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

