Lucknow: गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का नाम होगा अब अटल बिहारी वाजपेयी, तैयार किया गया प्रस्ताव

15 दिसंबर को होने वाली नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में इसे मंजूरी के लिए लाया जाएगा। बैठक का एजेंडा मंगलवार को जारी कर दिया गया।

0
267

न्यूज़लिंक हिंदी। लखनऊ शहर के सबसे प्रमुख चौराहे हजरतगंज के बाद अब गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का नाम भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है।

ये भी पढ़े : विश्व कप फाइनल में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का पहला बयान आया सामने, बताया किस दर्द से गुजरा समय

15 दिसंबर को होने वाली नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में इसे मंजूरी के लिए लाया जाएगा। बैठक का एजेंडा मंगलवार को जारी कर दिया गया। इसमें कुल 11 प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें पांच प्रस्ताव नामकरण के और चार प्रस्ताव प्रतिमा लगाने और द्वार निर्माण के हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर को जयंती है। इससे पहले नगर निगम गोमती नगर रेलवे स्टेशन का नाम उनके नाम पर करने जा रहा है। महापौर ने कार्यकारिणी और सदन की स्वीकृति की प्रत्याशा में दो दिसंबर को ही इसका प्रस्ताव मंजूर कर दिया था।

ये भी पढ़े : संसद के अंदर और बहार प्रदर्शन करने वालों की पहचान आयी सामने, प्राथमिक जाँच में हुआ खुलासा

अब कार्यकारिणी की बैठक में इस पर मुहर लगाई जाएगी। इससे पहले वर्ष 2018 में पूर्व प्रधानमंत्री की मृत्यु के बाद नगर निगम ने हजरतगंज चौराहा का नाम अटल चौक किया था। अयोध्या रोड पर सुरेंद्र नगर स्थित नगर निगम डिग्री कॉलेज का नामकरण भी अटल बिहारी वाजपेयी डिग्री कॉलेज किया गया था। वहीं, कानपुर रोड पर सरोजनीनगर क्षेत्र में एक अटल वन विकसित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here