पुलिस व ट्रैफिक विभाग की सुरक्षा में जूही खलवा पुल पर गरजा बुलडोजर, हटाये अतिक्रमण

नगर निगम ने बुधवार को जूही खलवा पुल पर अतिक्रमण अभियान चलाया। जूही नहरिया से पुल तक नगर निगम की टीम ने फुटपाथ पर हुये अवैध निर्माण को गिरा दिया।

0
243

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। नगर निगम ने बुधवार को जूही खलवा पुल पर अतिक्रमण अभियान चलाया। जूही नहरिया से पुल तक नगर निगम की टीम ने फुटपाथ पर हुये अवैध निर्माण को गिरा दिया। हालांकि, इस दौरान रेहड़ी-पटरी वालों ने विरोध जताया, लेकिन पुलिस प्रशासन के आगे किसी की नहीं चली।

ये भी पढ़े : Lucknow: गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का नाम होगा अब अटल बिहारी वाजपेयी, तैयार किया गया प्रस्ताव

जूही खलवा रेलवे पुल का गाटर गलने के चलते यहां चार महीने के लिए मार्ग बंद हो रहा है। इसके लिये प्रशासन वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने में जुटा है। अतिक्रमण अभियान के दौरान रेहड़ी पटरी विक्रेताओं में भी काफी रोष है। वैकल्पिक व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा किया गया। कानपुर पुलिस व ट्रैफिक विभाग की कड़ी सुरक्षा में अतिक्रमण गिराया गया।

ये भी पढ़े : Kanpur Accident: अज्ञात वाहन ने जाजमऊ हाईवे पर बाइक को मारी टक्कर, पांच मीटर तक घिसटी बाइक, दोनों युवकों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here