Mathura: स्टूडेंट वीजा पर आये 65 वर्षीय जर्मन नागरिक की मौत, जर्मन नागरिक एक साल से राधा कुंड में रह रहा था

0
424

 

न्यूजलिंक हिंदू,मथुरा। स्टूडेंट वीजा पर एक साल से गोवर्धन के राधाकुंड में रह रहे विदेशी नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 65 वर्षीय विदेशी नागरिक महिला मित्र के साथ राधाकुंड स्थित एक किराये के मकान में रह रहा था। महिला मित्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए बुरी खबर, अब रात के समय नहीं होंगे दर्शन,इस कारण से लिया बड़ा फैसला

मंगलवार को राधाकुण्ड के जोशी मोहल्ला में चौकी इंचार्ज शैलेंद्र शर्मा गोपाल दुबे के मकान पर पहुंचे। यहां स्टूडेंट् वीजा पर एक साल से महिला मित्र के साथ रह रहे जर्मनी निवासी वाल्डेमर कोहराड बायर्टलाब की संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत में शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस के मुताबिक विदेशी नागरिक महिला मित्र के साथ राधाकुंड में रहता था और वृंदावन के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था।

सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि विदेशी नागरिक राधाकुण्ड में एक साल के स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था। उसकी महिला मित्र ने इसकी मौत की सूचना पुलिस को दी थी, सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here