Kanpur news: KDA वीसी से अभद्रता करने का मामला आया सामने, पुलिस ने किया बिल्डर को गिरफ्तार

कानपुर के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर अतिरिक्त प्रभार केडीए वीसी से एक व्यक्ति द्बारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है।

0
246

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर अतिरिक्त प्रभार केडीए वीसी से एक व्यक्ति द्बारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। जहां गुरूवार को एक बैठक के दौरान एक बिल्डर ने केडीए वीसी से अभद्रता कर दी। जिससे बैठक में सभी लोग भौंचक्के रह गए। इस पर पुलिस ने वीसी से अभद्रता करने वाले बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े : Kanpur news: UP के राज्यमंत्री ने किया कानपुर का दौरा, TMC नेता की नकल उतारने के मामले में कही ये बात…

कानपुर विकास प्राधिकरण में एक बैठक दौरान एक बिल्डर विशाल गर्ग ने कुछ मामलों को लेकर केडीए वीसी से ही अभद्रता कर दी। इस मामले में बिल्डर का कहना था कि पनकी गंगागंज में उनकी एक जमीन है जिसमें वर्ष 2016 से केडीए कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।

जिसमे हाई कोर्ट का आदेश भी है फिर भी केडीए कोर्ट के आदेश को अनदेखी कर रहा है। इसी के संबंध में जब बैठक में केडीए वीसी से इस प्रकरण की बात कही तो वे नाराज हो गए और उनको बाहर जाने के लिए बोल दिया, जैसे ही वे बाहर निकले तो पुलिस पकड़कर स्वरूप नगर थाने ले आयी।

ये भी पढ़े : Kanpur News: साढ़ मामले में अपना दल की विधायिका सरोज कुरील ने पुलिस कमिश्नर से की मुलकात

वहीं पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि केडीए में बैठक के दौरान एक व्यक्ति के द्बारा वीसी से अभद्रता करने का ममला सामने आया है। जिसमें तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी और दूसरे पक्ष की भी बात सुनी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here