West UP News: घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया,तापमान सामान्य से नीचे गया

0
174

न्यूज़लिंक हिंदी। मंगलवार को घने कोहरे से शहर के अपने आगोश में पूरी तरह ले लिया। सीजन में सबसे सर्द मंगलवार का दिन रहा यहां का तापमान सामान्य से नीचे आ गया। कोहरे के चलते दिन भर धूप गायब रही और गलन वाली सर्दी ने ठिठुरनऔर भी ज्यादा बढ़ा दी।

शाम होते होते फिर कोहरे का असरपूर्ण रूप से दिखने लगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कोहरे के चलते मौसम ठंडा बना रहेगा। दो दिन में करीब सात डिग्री अधिकतम् तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

अधिकतम तापमान मंगलवार को पहली बार19.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यही सीजन में सबसे कम रहा है। इससे पहले 20.5 डिग्री तापमान 20 दिसंबर को रिकॉर्ड  किया गया था। मंगलवार की सुबह से ही घने कोहरे का असर दिखाई दिया। पूरे जनपद में कोहरे की मोटी चादर के चलते विजिबिलटी शून्य हो रही थी। वहीं बुधवार को भी सड़कों पर घना कोहरा पूर्ण रूप से छाया रहा।

दिल्ली दून हाईवे पर दस मीटर तक भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे का असर इतना ज्यादा था कि हाईवे से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को लाइट जलाकर ही निकलना पड़ा। कोहरे के चलते दिन में मौसम बहुत ज्यादा ठंडा रहा और धूप गायब रही और गलन वाली सर्दी ने ठिठुरन बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here