- तीन दिवसीय षष्ठीपूर्ति महोत्सव में आज स्मृति ईरानी, सुधांशु त्रिवेदी एवं पुष्कर धायी रहेंगे मौजूद
न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। साध्वी ऋतंभरा के भौतिक जीवन के 60 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय षष्ठीपूर्ति महोत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम 30 नवम्बर से एक जनवरी तक चलेगा। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं एसएसपी शैलेश पांडेय ने वात्सल्य ग्राम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ, समविद्गुरुकुलम्, गुरुकुलम बालिका सैनिक विद्यालय का लोकार्पण करेंगे।
ये भी पढ़ें: कानपुर मेट्रो की दूसरी वर्षगांठ: 2 वर्षों में 14.5 लाख किमी चली मेट्रो, 34 लाख 20 हजार लोगों ने की सवारी

योग गुरु रामदेव, आचार्य बालकृष्ण स्वामी, परमानंद प्रकृतिक चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। जिसमें में 30 दिसंबर को आध्यात्मिक जगत में महामंडलेश्वर अवधेशानंद, स्वामी गोविंद गिरी, काशी पीठाधीश्वर डॉ. कमल दास आदि की विशेष उपस्थिति रहेगी। राजनीतिक जगत से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धायी की विशेष उपस्थिति रहेगी। सांस्कृतिक संध्या में शाम को पद्म श्री मालिनी अवस्थी एवं साध्वी पूर्णिमा का गायन रहेगा।
31 दिसंबर को आध्यात्मिक उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद, स्वामी अनंत देवगिरी, केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, महामंडलेश्वर चित्तप्रकाश, साध्वी साक्षी चेतना, महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद, महामंडलेश्वर शांति स्वरूप, महामंडलेश्वर स्वामी जगत प्रकाश, महामंडलेश्वर स्वामी जितेंद्र आनंद सरस्वती, महामंडलेश्वर ज्योतिर्मयानंद का सानिध्य रहेगा। राजनीतिक उपस्थिति में गृहमंत्री अमित शाह एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की विशेष उपस्थिति रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्म श्री डॉ. शोभा घोष एवं ध्रुव शर्मा स्वर्ण श्री की मनमोहक प्रस्तुति रहेंगी। एक जनवरी को आध्यात्मिक उपस्थिति में पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञाननंद की गीता मनीषी, विजय कौशल महाराज, आनंदमूर्ति मां का सनिदित रहेगा।
तैयार किया गया है विशाल पंडाल
महोत्सव की संयोजक साध्वी सत्य प्रिया ने बताया कि षष्ठीपूर्ति महोत्सव को दीदी मां साध्वी ऋतंभरा के सभी शिष्य शिष्याएं एवं शुभचिंतक मिलकर के परम शक्ति पीठ के तत्वाधान में भव्यता के साथ मना रहे हैं। सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं 80 गुणा 36 फुट के मंच के साथ एक विशाल पंडाल बनाया गया है। जिसमें हजारों लोगों की सहभागिता रहेगी। इसके साथी 100 गुणा 100 का एक बड़ा 100 की यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। जिसमें यज्ञाचार्य विष्णु कान्त शास्त्री के मार्गदर्शन में विद्वान आचार्यों द्वारा यज्ञ कराया जाएगा। महोत्सव में आने वाले अतिथियों के लिए मथुरा वृन्दावन में आवास व्यवस्था की गई है। 110 हलवाई भोजन बनाने में लगे हुए हैं ।

