Kanpur: 22 जनवरी को उत्सव मनाने की तैयारी, दुल्हन की तरह सजेगा शहर, मठ-मंदिरों की होगी विशेष सफाई

22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले शहर को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी है। मठ-मंदिरों में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही बाजारों को सजाने की जिम्मेदारी भाजपा के पदाधिकारी, सांसद, विधायकों की होगी।

0
359

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले शहर को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी है। मठ-मंदिरों में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही बाजारों को सजाने की जिम्मेदारी भाजपा के पदाधिकारी, सांसद, विधायकों की होगी। यह अभियान 14 से 22 जनवरी के बीच में चलेगा। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष ने मंगलवार को जिम्मेदारी सौंपते हुये कहा है कि कोई भी मंदिर और मठ छूटना नहीं चाहिये।

ये भी पढ़े:  राजस्थान में उग्र हुई ट्रक यूनियनों की हड़ताल, केकड़ी में पथराव, पुलिस वाहन जलाया

भाजपा 17 संगठतत्मक जिलों में राम मंदिर की प्राठ प्रतिष्ठा को उत्सव की तरह मनाने जा रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बैठक कर कहा की 22 जनवरी श्रीराम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा तक किसी भी जिले का कोई मठ और मंदिर छूटना नहीं चाहिये। पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, सभी जनप्रतिनिधि भाग लें। इसके साथ ही भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलों के सभी बाजारों मे साज सज्जा की जिम्मेदारी संभाले।

उन्होंने बताया कि बूथ सशक्तिकरण अभियान से जुड़े पदाधिकारी 5 जनवरी से 10 जनवरी तक 20,788 बूथों पर सत्यापन का कार्य करेंगे। 24 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नव मतदाता सम्मेलन होगा। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक सामाजिक सम्मेलन व लाभार्थी सम्मेलन भी आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सभी 52 विधानसभाओं की प्रत्येक विधानसभा से एक हजार लोग चयनित होंगे। जिनको प्रशिक्षण देकर इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा ।

ये भी पढ़े: जापान में फैमिली संग छुट्टियां मनाने गए थे RRR एक्टर Jr NTR, लौटे भारत, बोले- “मैं गहरे सदमे में हूं” 

सौंपी गई जिम्मेदार
बूथ सशक्तिकरण अभियान की जिम्मेदारी पूनम द्विवेदी, पवन प्रताप सिंह, अलोक शुक्ला को दी गई। इसके साथ ही लोकसभा, विधानसभा संचालन समिति, वोटर चेतना, नव मतदाता सम्मेलन, जॉइनिंग कमेटी, सामाजिक सम्मेलन एवं मोर्चा प्रकोष्ठ अभियान, लाभार्थी संपर्क अभियान, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here