Bangladesh General Election: बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही वोटिंग

बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए आज मतदान जारी है। बांग्लादेश संसद की 300 सीटों के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। नतीजे आठ जनवरी को आने की उम्मीद है।

0
294

न्यूज़लिंक हिंदी। बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए आज मतदान जारी है। बांग्लादेश संसद की 300 सीटों के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। नतीजे आठ जनवरी को आने की उम्मीद है। संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके सहयोगियों ने चुनाव बहिष्कार का फैसला किया है।

बांग्लादेश में विपक्ष के बहिष्कार के बीच मतदान शुरू हुआ। इसी के साथ ही कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग हो रही है। वही बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका में अपना वोट डाला।

ये भी पढ़े : एस जयशंकर ने पड़ोसी मुल्कों को रामायण का उदाहरण देते हुए कहा- हर राम को लक्ष्मण की जरूरत..

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वोटिंग से पहले शनिवार शाम को बांग्लादेश चुनाव आयोग का चुनाव एप्लिकेशन ‘स्मार्ट इलेक्शन मैनेजमेंट बीडी’ क्रैश हो गया। एप काम करना बंद कर दिया है। चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों सहित चुनाव संबंधी विवरण ढूंढने के लिए एप लॉन्च किया था। आयोग का कहना है कि यह अस्थाई समस्या है। जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा। आयोग के मुताबिक, क्षमता से अधिक यूजर्स के एप आने से यह समस्या हुई।

ये भी पढ़े : Bangladesh: हमारा देश संप्रभु और स्वतंत्र हैं, चुनाव वाले दिन पीएम शेख हसीना का संदेश

विपक्ष का दावा है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार के रहते हुए देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता है। बीएनपी ने चुनाव से पहले 48 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है जो सोमवार सुबह छह बजे समाप्त होगी। बीएनपी के प्रवक्ता रूहुल कबीर रिजवी ने कहा कि हड़ताल का उद्देश्य शेख हसीना की सरकार का इस्तीफा, अंतरिम सरकार की स्थापना और राजनीति बंदियों की रिहाई की मांगों को लेकर दबाव बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here