ग्वालियर में मजदूर और छिपकली का अनोखा प्रेम,दोनों रहते हैं एक दूसरे के साथ

0
314

न्यूज़लिंक हिंदी। एमपी के ग्वालियर में एक अनोखा  प्रेम का मामला देखने मिला है।  इंसानों का जानवरों के प्रति प्रेम होना आम बात है, लेकिन ग्वालियर में एक शख्स को छिपकली से प्रेम है।  वह हर वक्त उसके साथ रहती है।

छिपकली के नाम से अक्सर लोगों के शरीर में सिरहन दौड़ जाती है, अधिकांश लड़कियों और महिलाओं की तो छिपकली को देखते ही घिग्घी बंध जाती हैं, लेकिन ग्वालियर में एक ऐसा भी इंसान है, जो छिपकली से बेहद प्रेम करता है।  कहते हैं प्रेम कभी भी अनायास किसी से भी हो सकता है।  फिर चाहे वह इंसान हो अथवा जानवर।  प्रेम की भाषा समझने वाले फिर इसमें फर्क नहीं कर पाते हैं।

छिपकली और इंसान का प्रेमकुछ ऐसा ही इन दिनों देखने को मिला है, ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय के बाहर रहने और मजदूरी करने वाले एक युवक  करीब एक महीने पहले रात के वक्त सोते समय एक छिपकली दिनेश लोधी के कपड़ों में आ गई थी, पहले तो उसने चूहा आदि समझ कर अपने कपड़े उतारे, लेकिन जब दिनेश ने देखा तो उसमें छिपकली थी।

उसने छिपकली को भगाना चाहा तो वह फिर भी दिनेश के कपड़ों पर ही बैठी रही, अब वह दिनेश के साथ ही पूरे दिन रहती है।  इन दिनों ग्वालियर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।  ऐसे में दिनेश जयारोग्य चिकित्सालय के बाहर फुटपाथ पर अपने आशियाने के बाहर अलाव जलाकर गर्माहट लेता है, उस समय छिपकली भी उसके कपड़ों पर बैठी रहती है।

यदि छिपकली कुछ देर के लिए इधर-उधर हो जाए तो दिनेश बेचैन हो जाता है। दोनों में यह प्रेम संबंध को बने लगभग एक महीने का वक्त बीत चुका है।  दिनेश कहते हैं कि अब वह छिपकली को अपने से अलग नहीं कर सकते, क्योंकि इसमें उनकी जान बसती है।  सड़क किनारे फुटपाथ पर सोने वाले दिनेश का कहना है।

पहले उन्हें एक सांप ने काट लिया था तो उसने खुद ही ब्लेड मारकर सांप का जहर निकाल दिया था।  छिपकली भी उसे दो-तीन बार काट चुकी है, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ।  अब वह दिनेश के हाथ, पैर, टोपी और जैकेट पर 24 घंटे बैठी देखी जा सकती है।  इंसान और बेजुबान की यह दोस्ती इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here