न्यूज़लिंक हिंदी। रेपकांड में फंसे पूर्व विधायक मेवाराम जैन के कथित का वीडियो खूब वायरल हुए हैं। इसके तहत हो रही किरकिरी को देखते हुए राजस्थान कांग्रेस ने पूर्व विधायक जैन को पार्टी से पूर्ण रूप से निलंबित कर दिया है।
रेपकांड और पॉक्सो एक्ट में फंसे बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन के मामले में नया मोड़ सामने आया है, बीते कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये बाड़मेर के पूर्व विधायक का है।
इधर, कांग्रेस ने मेवाराम जैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से पूर्ण रूप से निलंबित कर दिया है,बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन के हैं। 15 साल तक बाड़मेर के विधायक और 5 साल नगर परिषद के अध्यक्ष रहे मेवाराम जैन के कथित वीडियो वायरल होने के बाद बाड़मेर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
कुछ दिनों पहले ही पीड़िता ने पूर्व विधायक सहित 9 लोगों के खिलाफ जोधपुर के राजीव नगर थाने में मामला दर्ज करवाया था। पीड़िता ने एफआईआर में भी इन वीडियो का जिक्र किया था। हालांकि, विधानसभा चुनाव से पहले भी आपत्तिजनक वीडियो की चर्चाएं भी हो चुकी हैं।

