न्यूज़लिंक हिंदी। पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद ‘लक्षद्वीप कीवर्ड’ ने गूगल सर्च में 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दे कि 20 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है जब गूगल में पूरी दुनिया ने लक्षद्वीप को सर्च किया।
जानें आखिर ऐसा क्यों हो रहा
आपको बता दे कि पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था और बेहतरीन फोटो-वीडियोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। हालांकि पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर इतना गूगल सर्च नहीं होता लेकिन इस मामले में मालदीव के मंत्रियों के साथ-साथ अन्य कैबिनेट सदस्यों और सरकारी अधिकारियों की दखलअंदाजी ने लोगों को लक्षद्वीप के प्रति प्यार और मालदीव के प्रति नफरत को पैदा कर दिया।
ये भी पढ़ें : Makar Sankranti 2024: जानें आखिर मकर संक्रांति के दिन क्यों खाया जाता है दही-चूड़ा
मालदीव बॉयकॉट भी ट्रेंड होने लगा
प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप ट्रिप को लेकर मालदीव के सरकारी अधिकारियों ने आपत्तिजनक और भद्दे कॉमेंट किए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर मालदीव बॉयकॉट भी ट्रेंड होने लगा। बता दे कि पीएम की इस ट्रिप के बाद गूगल पर लोग अंडमान और निकोबार आईलैंड की आबादी, कल्चर और रेस्टोरेंट, होटल को लेकर भी सर्च कर रहे हैं। मालदीव के मंत्रियों के ट्वीट के बाद शुरू विवाद के बाद हजारों लोगों ने अपनी मालदीव की ट्रिप को कैंसिल किए हैं। कई बुकिंग साइट पर लगातार कैंसिल हो रही बुकिंग से परेशान हैं।

