न्यूज़लिंक हिंदी। फिल्म ‘जवान’ की एक्ट्रेस नयनतारा की फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ विवादों में आ गई है। इस फिल्म में कुछ ऐसी सीन्स दिखाए गए हैं, जिस पर लोग आपत्ति जाहिर कर रहे हैं और इसको ‘एंटी हिंदू’ बता रहे हैं। पूर्व शिवसेना नेता ने फिल्म के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।
आपको बता दे कि 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘अन्नपूर्णी’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। ये फिल्म इन दिनों नेटफ्लिक्स के टॉप 10 चार्ट में ट्रेंड कर रही है। इस बीच फिल्म को लेकर विवाद भी हो रहा है।
शिवसेना के पूर्व नेता ने दर्ज कराया केस
रमेश सोलंकी ने अन्नपूर्णी मेकर्स के खिलाफ किया केस शिवसेना के पूर्व नेता रमेश सोलंकी ने नयनतारा स्टरर फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ के मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर केस दर्ज करने की जानकारी देते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है।
अन्नपूर्णी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
रमेश सोलंकी ने ट्वीट कर आगे लिखा, “1. हिंदू पुजारी की बेटी, बिरियानी बनाने के लिए नमाज किया। 2. इस फिल्म में लव जिहाद को प्रमोट किया गया। 3. फरहान ने एक्ट्रेस को मीट खाने के लिए मोटिवेट किया और वह भी यह कहकर कि भगवान श्रीराम भी मीट खाते थे। नेटफ्लिक्स और जी स्टूडियो ने जानबूझकर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए प्राण प्रतिष्ठा के आसपास यह फिल्म बनाई और रिलीज की है।”
I have filed complain against #AntiHinduZee and #AntiHinduNetflix
At a time when the whole world is rejoicing in anticipation of the Pran Pratishtha of Bhagwan Shri Ram Mandir, this anti-Hindu film Annapoorani has been released on Netflix, produced by Zee Studios, Naad Sstudios… pic.twitter.com/zM0drX4LMR
— Ramesh Solanki🇮🇳 (@Rajput_Ramesh) January 6, 2024
ये भी पढ़ें : UP News: मुलायम सिंह को कारसेवकों का हत्यारा कहती हूं, राम मंदिर का श्रेय कोई नहीं ले सकता- उमा भारती
जानें क्यों खड़ा हुआ फिल्म पर विवाद
निलेश कृष्णा निर्देशित ‘अन्नपूर्णी’ में नयनतारा ने अन्नपूर्णी का किरदार निभाया है। अन्नपूर्णी एक ऐसी लड़की है, जो एक पुजारी की बेटी हैं और बचपन से शेफ बनना चाहती हैं। जब अन्नपूर्णी परिवार के खिलाफ जाकर शेफ बनने की ट्रेनिंग लेती है। फिल्म के एक सीन में दिखाया गया कि ट्रेनिंग के दौरान अन्नपूर्णी किचन नहीं काट पाती है और बेहोश हो जाती है।
ये भी पढ़ें : Lakshadweep: 20 साल का टुटा रिकॉर्ड, PM मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद गूगल पर जमकर हो रहा सर्च
इसके बाद उसका दोस्त फरहान (जय) उन्हें समझाते हुए रामायण का उदाहरण देता है। फरहान कहता है, “वाल्मिकी ने रामायण में कहा है कि जब जंगलों में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को भूख लगी थी तो उन्होंने जानवरों को मारकर खाया था। रामायण में भी लिखा है कि उन लोगों ने नॉनवेज खाया है।” इसके बाद अन्नपूर्णी चिकन भी काटती है और अच्छी शेफ बनने के लिए नॉनवेज भी खाना शुरू कर देती है।

