KGF फेम सुपरस्टार यश के बर्थडे सेलिब्रेशन पर हुआ बड़ा हादसा, 6 फैन्स को लगा करंट, 3 की मौत

कन्नड़ सुपरस्टार यश, जिन्हें आपमें से ज्यादा लोग रॉकी भाई के नाम से पहचानते हैं। उनके जन्मदिन पर एक बड़ी दुर्घटना हो गई। एक्टर यश 8 जनवरी को अपना 38वां हैप्पी बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

0
354

न्यूज़लिंक हिंदी। कन्नड़ सुपरस्टार यश, जिन्हें आपमें से ज्यादा लोग रॉकी भाई के नाम से पहचानते हैं। उनके जन्मदिन पर एक बड़ी दुर्घटना हो गई। एक्टर यश 8 जनवरी को अपना 38वां हैप्पी बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक दुखभरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि तीन फैन्स का सेलिब्रेशन की तैयारी के दौरान निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर का कट-आउट लगाते वक्त करंट लगने से उन तीनों की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य को गंभीर रूप से घायल भी बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े : Alia-Ranbir को मिला राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का Invitation, अयोध्या में रामलला दर्शन के लिए पहुंचेगा कपल

जानें पूरा मामला
सुपरस्टार यश के जन्मदिन को लेकर उत्साहित फैंस की कट आउट लगाते वक्त बिजली का झटका लगने से मौत हो गई| ये हादसा गदग जिले के लक्ष्मेश्वर तालुका के सुरंगी गांव में आधी रात को हुआ था| इस घटना में हनमंता हरिजन (21), मुरली नदाविनमणि (20), नवीन गाजी (19) की जान चली गई है| वहीं अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए लक्ष्मेश्वर अस्पताल रेफर किया गया है|

यहां हुई यश के फैन्स की मौत
इसी सिलसिले में कर्नाटक के गडग जिले में एक हादसा हो गया। यश का कट-आउट लगाने के दौरान तीन लोगों की जहां करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि इस बारे में अभी और जानकारी आना बाकी है। मगर एक्टर के इस खास मौके पर ये दुर्घटना बेहद हैरान कर देने वाली है।

ये भी पढ़े : अयोध्या के लिए कई गुना महंगी हुईं फ्लाइट, सातवें आसमान पर पहुंचा विमानों का किराया

एक्टर यश का वर्कफ्रंट
यश को आखिरी बार सुपरहिट फिल्म KGF 2 में देखा गया था। चैप्टर 2 की रिलीज के बाद से ही फैंस को तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के दोनों पार्ट पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर साबित हुए थे। यश ने इसके बाद अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है, लेकिन अफवाह है कि वह फिल्म निर्माता नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here