Noida News : युवक ने ट्रांसफार्मर के साथ लगे खंभे पर चढ़कर आत्महत्या का किया प्रयास,इस घटना में  गंभीर रूप से झुलसा

0
263

न्यूज़लिंक हिंदी। नॉएडा के एक कस्बे में दाऊजी मोहल्ला स्थित पुलिस चौकी की दीवार के समीप स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर पर चढ़ने से एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। युवक ने ट्रांसफार्मर के साथ लगे खंभे पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

दादरी के जारचा थाना क्षेत्र के कलौंदा गावं का रहने वाला 22 वर्षीय नौशाद जेवर के रावलपट्टी मोहल्ले में अपनी ससुराल में ही रह रहा है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। शराब का आदी होने की वजह से स्वजन व आसपास के लोगों से उसके संबंध बिलकुल अच्छे नहीं हैं।

लोगों ने बताया कि किसी बात को लेकर पुलिस उसे मोहल्ला दाऊजी वाला स्थित कस्बा चौकी पर लेकर गई थी। जहां से वह चौकी की दीवार से सटकर लगे बिजली ट्रांसफार्मर के खंभे पर चढ़ गया। करंट की चपेट में आकर झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिसकर्मियों ने आनन फानन बिजली निगम को इसकी सूचना देकर लाइन को जल्द ही शटडाउन कराया। उसे मौके से निकालकर जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भी रेफर करा दिया गया है।

एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि नौशाद व राहुल नाम के युवक का लेन देन को लेकर आपस में पूर्ण रूप से विवाद हुआ था। जिसके बाद नौशाद ने कंट्रोल रूम को कॉल किया था। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची, जहां पर दोनों ने आपस में समझौता होने की बात कहकर पीआरवी को वापस भेज दिया था। कुछ समय बाद ही उसने दोबारा कंट्रोल रूम को कॉल किया।

पीआरवी दोबारा मौके पर पहुंच गई। नौशाद व राहुल को लेकर कस्बा पुलिस चौकी पर लाया गया। जहां पर किसी भी पुलिसकर्मी के न होने पर दोनों युवकों को चौके समीप ही उतार दिया गया। जिसके बाद नौशाद आनन फानन में विद्युत खंभे पर तुरंत चढ़ गया। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों व मोहल्ले के लोगों ने उसे रोकने का बहुत प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। करंट की चपेट में आकर वह पूर्ण रूप से  झुलस गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here