Bagaha News: भीषण सड़क हादसे में परीक्षा से लौट रही छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत, बाइक चालक की हालत गंभीर

0
245

न्यूज़लिंक हिंन्दी। महिला कॉलेज से स्नातक की प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर सोमवार की दोपहर अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से लौट रही छात्रा की रेलवे ढ़ाला के पास ट्रक की चपेट में आने से मोके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

लौकरिया थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी राजा महतो की पुत्री 20 वर्षीय गायत्री कुमारी बनकटवा महिला कॉलेज से स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा देकर अपने बड़े भाई की बाइक पर बैठ कर घर वापस ही लौट रही थी। नगर के रेलवे ढ़ाला के पास पहुंची थी कि सामने जा रहे एक ट्रक ने अचनाक से ठोकर मार दिया। जिससे वह बाइक से नीचे गिर गई और ट्रक के पहिए के नीचे आ गई।

हादसे के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। भाई को भी मामूली चोट लगी। पुलिस के सहयोग से गायत्री को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान ही पूर्ण रूप से उसकी मौत हो गई।

इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पठखौली पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। सामने जा रहे एक ट्रक ने अचनाक से ठोकर मार दिया। जिससे वह बाइक से नीचे गिर गई और ट्रक के पहिए के नीचे आ गई।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई,और उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here