MS Dhoni के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। धोनी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और दिवाकर की पत्नी सौम्या दास ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

0
353

न्यूज़लिंक हिंदी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। धोनी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और दिवाकर की पत्नी सौम्या दास ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें हाल ही में धोनी ने अपने दो पुराने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। ये पूरा मामला 15 करोड़ रुपये से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें : Kanpur: मेट्रो के भूमिगत सेक्शन में थर्ड रेल का काम शुरू, टनल के अंदर ट्रैक निर्माण कार्य तेज गति से बढ़ा आगे

धोनी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा
मिहिर और सौम्या ने दायर मुकदमे में अपने खिलाफ किए धोनी के केस पर रोक लगाने की मांग की है। दरअसल, धोनी ने 2017 में हुए करार के कथित उल्लंघन को लेकर मिहिर और सौम्या पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। धोनी ने वो करार अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के साथ किया था, जो कि मिहिर और सौम्या की कंपनी थी। धोनी ने अपने दायर केस में मिहिर और सौम्या पर करीब 16 से 17 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि उनके बीच हुए करार में क्रिकेट एकेडमी की स्थापना का करार था, जिसे पूरा नहीं किया।

ये भी पढ़ें : Kanpur: खुले में सो रहे लोगों के लिए महापौर ने किये प्रबंध, हर जोन के लिए ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी

धोनी ने लगाए थे ये आरोप
इससे पहले धोनी ने अपने दो पुराने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। धोनी ने शिकायत में लिखा था कि उन्हें क्रिकेट एकेडमी खोलने का कॉन्ट्रैक्ट मिलना था, लेकिन उन्हें यह नहीं दिया गया और उनके लगभग 16 करोड़ रुपये हड़प लिए गए। खेल प्रबंधन कंपनी अरका स्पोर्ट्स के दो निदेशकों के खिलाफ रांची की निचली अदालत में मामला दायर किया गया है। धोनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्होंने क्रिकेटर की ओर से रांची की एक अदालत में अरका स्पोर्ट्स के डायरेक्टर मिहिर दिवाकर और सौम्या दास के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here