न्यूज़लिंक हिंदी। अब शहर में खुले में सो रहे लोगों को नगर निगम ई-रिक्शा में बैठकार रैन बसेरा पहुंचाएगा। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने हर जोन के लिए ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाई। शीत लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये अपील की कि जो लोग सड़क, फुटपाथ और अन्य खुले स्थलों जगहों पर रात में सोते हैं, वह खुले में न सोकर कानपुर नगर निगम के रैन बसेरा में ही रात-गुजारें। उन्होंने कहा कि बिस्तरों, कंबल आदि की निःशुल्क पूरी व्यवस्था की गयी।
महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के द्वारा प्रत्येक जोन में एक-एक ई-रिक्शा को जोनल अधिकारियों को उपलब्ध कराया। महापौर और नगर आयुक्त ने नगर निगम में सभी सात ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें से छह जोन और एक अन्य विशेष परिस्थिति के लिए भी ई-रिक्शा उपलब्ध कराया है।
ये भी पढ़ें : Ayodhya: आज प्राण- प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का दूसरा दिन, 11 पुजारी सभी ‘देवी-देवताओं’ का करेंगे आह्वान-
जिसके माध्यम से जो लोग सड़क, फुटपाथ और अन्य खुले स्थलोंपर रात में बिता रहे हैं उन्हें ई-रिक्शा के माध्यम से जोन के अन्तर्गत बने रैन बसेासें में पहुंचायें। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय कुमार, डॉ अमित सिंह गौर, जोनल अधिकारी एवं रबिश डिपो इंचार्ज रफजुल रहमान उपस्थित रहे।

