Ram Mandir: 22 जनवरी को शहर में नहीं खुलेगी एक भी दुकान- धर्मपाल सिंह, सभी मनाएं दीवाली

मुसलमान भी अयोध्या के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने शहर की सभी दुकानें बंद करने के लिए जिला अधिकारी दीपक मीणा और एसपी को निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र के प्रभारी को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए कि किसी भी कीमत पर आदेश की अवहेलना नहीं होनी चाहिए।

0
230

न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तर प्रदेश। सरकार के कैबिनेट मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास व मेरठ के प्रभारी धर्मपाल सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन मेरठ में एक भी दुकान नहीं खुलेगी। सभी लोग इस दिन को दीवाली के रूप में मनाने का काम करेंगे। पूरा देश राममय हो गया है।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में हिंदू ही नहीं बल्कि मुसलमान भी आगे बढ़कर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में प्रत्येक व्यक्ति के दिल में राम बसे हैं। मुसलमान भी अयोध्या के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने शहर की सभी दुकानें बंद करने के लिए जिला अधिकारी दीपक मीणा और एसपी को निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र के प्रभारी को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए कि किसी भी कीमत पर आदेश की अवहेलना नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : Hathras: भगवान राम को लेकर फेसबुक पर की अभद्र टिप्पणी, आरोपी युवक गिरफ्तार

बता दे कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम वाले दिन बिजली आपूर्ति किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा नगर निगम को स्पष्ट निर्देश करते हुए कहा कि उस दिन शहर के प्रति एक मार्ग व धार्मिक स्थल पर साफ सफाई के साथ-साथ रंगोली सजाई जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here