रूस के कब्जे वाले यूक्रेन में हुई भीषण गोलीबारी, जिसमे 20 से ज्यदा लोगो की मौत रासायनिक परिवहन टर्मिनल में भी हुआ विस्फोट

0
234

न्यूज़लिंक हिंदी। रूस के कब्जे वाले डोनेटस्क शहर के बाहरी इलाके में स्थित बाजार में रविवार को भारी गोलीबारी में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बंदरगाह पर यूक्रेन ने ड्रोन से हमला किया था। इसके बाद गैस टैंक में विस्फोट भी  हो गया। आग रूस में प्राकृतिक गैस के दूसरे सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी नोवाटेक की साइट पर लग गई।

रूस के कब्जे वाले डोनेटस्क शहर के बाहरी इलाके में स्थित बाजार में रविवार को भारी गोलीबारी में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। रूस द्वारा बनाए गए शहर के मेयर एलेक्सी कुलेमजिन ने कहा उपनगर टेकस्टिलशचिक पर हमले में दो बच्चों समेत 20 अन्य लोग घायल हो गए।

इधर, रविवार को ही रूस के उस्त-लुगा बंदरगाह पर रासायनिक परिवहन टर्मिनल में दो विस्फोटों के बाद आग भी लग गई।जानकारी के अनुसार, बंदरगाह पर यूक्रेन ने ड्रोन से हमला किया था। इसके बाद गैस टैंक में विस्फोट हो गया।

आग रूस में प्राकृतिक गैस के दूसरे सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी नोवाटेक की साइट पर लगी।रूसी अधिकारी ने बताया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन जिले को हाई अलर्ट पर पूर्ण रूप से  रखा गया है।

रूस की सेना ने यूक्रेन के खार्कीव क्षेत्र के एक गांव क्रोखमल्ने पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी और यूक्रेन सेना के प्रवक्ता ने भी इसकी पुष्टि भी की। इससे पहले गुरुवार को रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के पूर्वी डोनेटस्क में वेसले नामक बस्ती पर कब्जा करने की जानकारी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here