न्यूज़लिंक हिंदी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में कथित फर्जी रिफंड घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत मंगलवार को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला में कई स्थानों और हिमाचल प्रदेश में एक स्थान पर छापेमारी की। आधिकारिेक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि संघीय जांच एजेंसी के अधिकारी इन शहरों में लगभग 18 परिसरों की तलाशी ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भी एक स्थान पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज ईडी के एक मामले से संबंधित है जो हुडा में कथित 70 करोड़ रुपये के फर्जी रिफंड घोटाले से जुड़ा है। हुडा को अब ‘हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण’ के नाम से जाना जाता है। हुडा के कम से कम छह अधिकारियों की भूमिका एजेंसी की जांच के दायरे में है।
ये भी पढ़े: Ayodhya : आज से राम मंदिर में कर सकेंगे दर्शन, दिन में छह बार होगी रामलला की आरती, ये रही टाइमिंग
क्या है HSVP?
बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Haryana Shehri Vikas Pradhikaran HSVP) को पहले HUDA (Haryana Urban Development Authority) के नाम से जाना जाता था। गौर रहे कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) गुरुग्राम और फरीदाबाद में निर्माण सामग्री की खरीद में कथित रूप से करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था।

