ठाकुर बांके बिहारी दर्शन की नई व्यवस्था: पहले कराना होगा ऑनलाइन पंजीकरण, प्रशासन और सेवायतों में बनी सहमति

मथुरा के वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने और भीड़ नियंत्रण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था को अमल में लाने के साथ मंदिर की आंतरिक व्यवस्था में बदलाव की कवायद में जुटा है।

0
369

न्यूज़लिंक हिंदी। मथुरा के वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने और भीड़ नियंत्रण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था को अमल में लाने के साथ मंदिर की आंतरिक व्यवस्था में बदलाव की कवायद में जुटा है। इन बिंदुओं को लेकर बृहस्पतिवार को पर्यटक सुविधा केंद्र (टीएफसी) में डीएम एवं एसएसपी ने सेवायतों के साथ बैठक की। सेवायतों ने इन बिंदुओं पर सहमति जताई है, लेकिन बिना न्यायालय की अनुमति इसे लागू नहीं किया जा सकता। ऐसे में प्रशासन अब न्यायालय में अपना पक्ष रखेगा।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने के लिए कई व्यवस्थाएं की हैं। इनमें वन-वे रूट के साथ बैरिकेडिंग में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन कराने की योजना भी शामिल है, लेकिन भीड़ को नियंत्रण करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था लागू करना जरूरी है। इसकी योजना बना ली गई है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने सेवायतों को बांकेबिहारी के दर्शन के समय में बढ़ोतरी और ठाकुरजी को मंदिर के जगमोहन में विराजित करने की योजना पर सुझाव लिए।

ये भी पढ़े:  Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले UP में BJP प्रभारी के नाम का एलान, बैजयंत पांडा को बनाया यूपी का प्रभारी

सिविल जज से ली जाएगी अनुमति
सेवायतों ने प्रशासन की तीनों योजनाओं पर सहमति देने के साथ इसकी अनुमति मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन से लेने की बात कही। कहा, मंदिर प्रबंध कमेटी गठित नहीं है और वर्तमान में हर व्यवस्था मथुरा मुंसिफ द्वारा की जा रही है। ऐसे में, उनकी अनुमति के बिना व्यवस्था लागू नहीं की जा सकती। इस पर डीएम और एसएसपी ने दोनों पक्षों से एकराय होकर सिविल जज जूनियर डिवीजन से सहमति लेने पर सहमति जताई।

डीएम सिंह ने कहा, आनलाइन पंजीकरण निश्शुल्क होगा। श्रद्धालु वेबसाइट और एप के जरिए अपनी बुकिंग करवा सकते हैं। डीएम ने कहा कि सेवायतों के साथ सहमति बनाकर हम अदालत के समक्ष अपना प्रस्ताव रखेंगे।

ये भी पढ़े:  पूर्वा राणा संग विक्की जैन की फोटो वायरल,भड़के फैंस बोले- ‘इसलिए अंकिता को हमेशा टेंशन होती है’

सेवायतों के सामने रखा जाएगा प्रजेंटेशन
डीएम ने बताया, बैठक के बाद आनलाइन और आफलाइन व्यवस्था लागू करने का चयनित एजेंसी एचडीएफसी लिमिटेड के अधिकारियों ने सेवायतों के सामने प्रजेंटेशन रखा। आनलाइन पंजीकरण व्यवस्था पर हम पहले ही सहमत थे। जिला प्रशासन ने बैठक में सुझाव लिए हैं। ये व्यवस्थाएं आंतरिक व्यवस्था के तहत आती हैं। अदालत से इस पर सहमति लेकर ही इन व्यवस्थाओं को अच्छे तरीके से लागू किया जा सकता है। -रजत गोस्वामी, पूर्व उपाध्यक्ष: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी।

एप के जरिए पंजीकरण का किया ट्रायल पर्यटक सुविधा केंद्र पर स्थापित विंडो पर बैठक के बाद दर्शन पंजीकरण एप के जरिए बुकिंग का ट्रायल प्रशासन द्वारा चयनित एजेंसी एचडीएफसी के अधिकारियों द्वारा किया गया। इसमें लोगों के लिए दर्शन बुकिंग की रसीद दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here