Video : अखिलेश यादव ने दी Breaking news, कहा – BJP अपने सभी सांसदों के टिकट काटने जा रही है…

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं आपको एक ब्रेकिंग न्यूज दे रहा हूं। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में एक सांसद को छोड़कर सबका टिकट काटने जा रही है और उनकी भी सीट बदल दी जाएगी।

0
332

न्यूज़लिंक हिंदी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं आपको एक ब्रेकिंग न्यूज दे रहा हूं। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में एक सांसद को छोड़कर सबका टिकट काटने जा रही है और उनकी भी सीट बदल दी जाएगी। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को छोड़कर सभी का टिकट काटने की बात कही है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि हो सकता है कि पीएम मोदी की भी सीट बदल दी जाए। पीएम मोदी अभी वाराणसी से सांसद हैं।

अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है। मैं आपको ब्रेकिंग न्यूज़ दे रहा हूं। बीजेपी अपने सभी सांसदों के टिकट काटने जा रही है। एक सांसद को छोड़कर सबके टिकट कट रहे हैं। सिर्फ़ 1 का टिकट नहीं कट रहा, लेकिन उसकी भी सीट बदलने जा रहे हैं।”

ये भी पढ़े: Gyanvapi Case: ज्ञानवापी व्यासजी तहखाने में पूजा पर रोक नहीं, अगली तारीख के साथ ही सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

उन्होंने कहा कि पीडीए में 90 प्रतिशत वो लोग शामिल हैं जो कि भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हैं। सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा इंडिया गठबंधन में शामिल है और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। हालांकि, सपा द्वारा कांग्रेस को विश्वास में लिए बिना प्रत्याशियों की घोषणा करने पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है।

ये भी पढ़े: Thalapathy Vijay: साउथ के सुपरस्टार दलपति विजय की राजनीति में एंट्री, लोकसभा चुनाव से पहले किया अपनी पार्टी के नाम का एलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here