न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग से फैन्स को दीवाना बनाते ही हैं, साथ ही अपने म्यूजिक से भी सभी का दिल जीत लेते हैं। दरअसल, अक्षय कुमार ने शनिवार को ‘शंभू’ नाम के एक दिल छू लेने वाले म्यूजिक वीडियो का टीजर आउट किया है। अक्षय ने खुद इसे गाया है। इसमें अक्षय के अंदर छिपे शिवभक्त की झलक देखने को मिल रही है। पारंपरिक आउटफिट में अक्षय का अनोखा अवतार देखने को मिल रहा है। उन्होंने माथे पर पवित्र त्रिपुंड तिलक और शरीर पर टैटू बनाया हुआ है। वह शिव की भक्ति में लीन है। टीजर में देखा जा सकता है कि वह लंबे बालों, रुद्राक्ष की माला, नाक में नथनी और हाथ में त्रिशूल लिए हुए हैं।

अक्षय कुमार ने शेयर किया ‘शंभू’ का टीजर
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने म्यूजिक वीडियोज के लिए तारीफें बटोरते हैं। फिलहाल, फिलहाल 2 और क्या लोगे तुम के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं। इस बार यह कोई रोमांटिक नहीं, बल्कि भक्ति से भरा है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो ‘शंभू’ का टीजर जारी किया है।
जय महाकाल 🙏🏻
"SHAMBHU" song video releasing on 5th February, 2024. #Shambhu pic.twitter.com/3eGZo70tiV
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 3, 2024
फिल्म ‘ओएमजी 2’ में भगवान शिव की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार महादेव बनकर दर्शकों का मन मोहने के लिए तैयार हैं। उनका हालिया पोस्ट देख फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं है।
एक्टर का गाना ‘शंभू’ कब होगा रिलीज
अक्षय कुमार ने 3 फरवरी 2024 को सोशल मीडिया पर अपकमिंग सॉन्ग ‘शंभू’ का खूबसूरत टीजर शेयर किया है। टीजर में अक्षय कुमार महादेव के किरदार में तांडव करते हुए दिख रहे हैं। कभी विकराल तो कभी खुशमिजाज ‘शंभू’ के अवतार में अक्षय ने फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने गाने की रिलीज डेट भी बताई है। यह गाना 5 फरवरी 2024 को आउट किया जाएगा। अभिनेता ने ‘जय महाकाल’ कैप्शन के साथ पोस्ट शेयर किया है।
ये भी पढ़े: Punjab: पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पदों से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह
अक्षय कुमार ने खुद गाया है ‘शंभू’
इस गाने में अक्षय कुमार सिर्फ महादेव के किरदार में ही नजर नहीं आ रहे हैं, बल्कि इसे गाया भी अभिनेता ने ही है। जी हां, अभिनेता ने ‘शंभू’ को अपनी आवाज दी है। अक्षय कुमार के को-सिंगर सुधीर यदुवंशी और विक्रम मोंट्रोस हैं। इस म्यूजिक वीडियो को गणेश आचार्य ने डायरेक्ट किया है। इस गाने के लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखा है, जबकि कंपोजर विक्रम मोंट्रोस हैं। लोगों को अक्षय का ये गाना खूब पसंद आ रहा है। कमेंट बॉक्स में तारीफों का बाढ़ आ गया है।

