PM मोदी से मिलने पहुंचे विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, बोले- दुनिया को पता चले कि भारत एक है

आज यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से संसद भवन मिलने पहुंचे विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु। ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुखिया इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा कि 'पैगाम ए मोहब्बत है, पैगाम देश है।

0
269

न्यूज़लिंक हिंदी। आज यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से संसद भवन मिलने पहुंचे विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु। ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुखिया इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा कि ‘पैगाम ए मोहब्बत है, पैगाम देश है। आज हम प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।’ सूद ने कहा ‘आज इंडियन मॉइनॉरिटी ऑर्गेनाइजेशन विभिन्न धर्मगुरुओं के साथ ससंद भवन पहुंची है। वे चाहते हैं कि दुनिया को पता चले कि भारत एक है।’

ये भी पढ़े: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तोड़ी चुप्पी, कोष न देने के आरोपों को नकारा, कहा- यह महज राजनीतिक रूप से भद्दे विचार

इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा हम मानवता का संदेश देना चाहते हैं और बताना चाहते हैं कि यही सबसे बड़ा धर्म है। हम भारत में रहते हैं और भारतीय हैं। हमें देश को मजबूत बनाना चाहिए। हम एकजुट हैं। महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर के अध्यक्ष भिखु संघासेना ने कहा यह ऐतिहासिक पल हैं कि हम नई संसद भवन परिसर आए हैं और पीएम मोदी से बात करेंगे। हम सभी को देश की समृद्धि के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए।

ये भी पढ़े: Kanpur: मंगला बिहार में आठ साल की मासूम के साथ किराएदार ने किया दुष्कर्म, पिता लगा रहा न्याय की गुहार

धर्मगुरुओं ने संसद परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। संसद में प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। प्रधानमंत्री शाम पांच बजे संबोधन करेंगे। भाजपा ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर सोमवार को संसद में मौजूद रहने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here