Kanpur: मंगला बिहार में आठ साल की मासूम के साथ किराएदार ने किया दुष्कर्म, पिता लगा रहा न्याय की गुहार

एक पिता अपनी आठ वर्षीय मासूम बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपी को सजा दिलाने के लिए पुलिस और आलाधिकारियों के चौखट के चक्कर लगाने को मजबूर है।

0
335

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश में भले ही रामराज्य की स्थापन हो गई हो लेकिन प्रदेश में रामदास अब भी पीड़ीत है। मामला कानपुर के थाना चकेरी इलाके के मंगला बिहार का है। जहा एक पिता अपनी आठ वर्षीय मासूम बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपी को सजा दिलाने के लिए पुलिस और आलाधिकारियों के चौखट के चक्कर लगाने को मजबूर है।

ये भी पढ़े: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तोड़ी चुप्पी, कोष न देने के आरोपों को नकारा, कहा- यह महज राजनीतिक रूप से भद्दे विचार

जानकारी के मुताबिक मंगला बिहार निवासी पीड़ीत रामदास ने बताया की उसकी आठ साल की मासूम बेटी घर पर अकेली थी और मां बाजार से सामान खरीदने गई थी तभी मौका पाकर किराएदार आरोपी मुकेश कुमार बच्ची के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर मौके से भाग निकला। मां जब घर वापस आई तो मसूम बेटी आप बीती मां को सुनाई जिस पर माता पिता दुष्कर्म का शिकार हुई अपनी आठ साल की मासूम को लेकर जब अपने क्षेत्रीय चौकी सनिगवा गए तो चौकी इंचार्ज विजय सिंह ने चौकी से डांट कर भागा दिया। और मामला दर्ज ना करके दुष्कर्म को फर्जी घोषित कर दिया। जिस पर पीड़ित परिवार अपनी फरियाद एससीपी पूर्वी श्रवण कुमार को सुनाई। डीसीपी श्रवण कुमार ने पीड़ित पिता को कार्यवाही आश्वासन देते हुए चौकी इंचार्ज विजय कुमार को मामले में विधिवत जांच के आदेश देते हुए मामला दर्ज कर करवाही की बात कही है।

ये भी पढ़े: अभिषेक बच्चन को मिला अवॉर्ड तो Amitabh Bachchan ने बेटे की तारीफों के बांधे पुल, कहा- हर पिता को लेनी चाहिए इससे सीख

पीड़ीत मासूम आठ वर्षीय बच्ची के पिता का कहना है की 28 जनवरी को आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया तब से थाना चौकी के चक्कर लगाकर न्याय की गुहार लगा रहे थे लेकिन सानिगावा चौकी इंचार्ज ने मामला दर्ज ना करके पीड़ीत को ही धमका रहे थे।जिस पर डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार से गुहार लगाने पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here