सदस्य विधान परिषद ने उठायी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग, गुजारा भत्ता व कैशलेस ईलाज़ के लाभ का उठाया मुद्दा

विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने मंगलवार को प्रदेश के उच्च सदन में पत्रकारों को सुरक्षा एवं उन्हें मूलभूत सुविधाएं दिए जाने की सरकार से मांग की है। इसके बाद क्षेत्रीय पत्रकार संगठनों में हर्ष है।

0
307

न्यूज़लिंक हिंदी। विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने मंगलवार को प्रदेश के उच्च सदन में पत्रकारों को सुरक्षा एवं उन्हें मूलभूत सुविधाएं दिए जाने की सरकार से मांग की है। इसके बाद क्षेत्रीय पत्रकार संगठनों में हर्ष है। उन्होंने परिषद सदस्य का समर्थन करते हुए सरकार से अभिलंब मांग को मानने की अपील की है। श्री सिन्हा ने कहा कि पत्रकारों को 20 लाख तक कैशलेस इलाज, नये पत्रकारों को दस हजार, 20 वर्षो तक पत्रकारिता कार्य कर चुके पत्रकारों को 25 हजार रुपये गुजारा भत्ता और एक करोड़ तक का जीवन बीमा दिया जाये।

पत्रकारों पर आशुतोष सिन्हा ने कहा कि पत्रकारों की ओर से सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने पर उन्हें धमकियां मिलती हैं। पत्रकारों के साथ मारपीट या अन्य प्रकार की घटनाएं होती है। कई कलमकार अपनी जान तक गवां चुके हैं। इसके साथ ही पत्रकारों की स्थिति दयनीय होती है। पत्रकारों को नो प्राफिट नो लॉस के आधार पर विकास प्राधिकरण, आवास विकास के फ्लैट उपलब्ध कराये जाने चाहिए।

ये भी पढ़े : USA: कैलिफोर्निया की सरकार ने कहा- भेदभाव हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं, जानें पूरा मामला

उन्होंने मांग उठाते हुए कहा कि पत्रकारों की दयनीय स्थिति को देखते हुए उनके परिवार के गुजर के लिए आवश्यक रुप से ये सभी बिन्दुओं पर कार्यवाही की जाये। वहीं पत्रकारों के हित के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की कार्यवाही हो। जिससे पत्रकारों को लाभ मिल सके।

ये भी पढ़े : लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में पीएम मोदी का भाषण, क्या निशाने पर होगी कांग्रेस?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here