USA: कैलिफोर्निया की सरकार ने कहा- भेदभाव हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं, जानें पूरा मामला

हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश अमेरिका में विफल हो गई है। बता दे कि कैलिफोर्निया सरकार के एक सरकारी विभाग 'नागरिक अधिकार विभाग' ने कहा है कि जाति आधारित भेदभाव हिंदू धर्म का जरूरी हिस्सा नहीं है।

0
280

न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश अमेरिका में विफल हो गई है। बता दे कि कैलिफोर्निया सरकार के एक सरकारी विभाग ‘नागरिक अधिकार विभाग’ ने कहा है कि जाति आधारित भेदभाव हिंदू धर्म का जरूरी हिस्सा नहीं है। इसके साथ ही विभाग ने साल 2020 में दर्ज हुई शिकायत में संशोधन कर दिया है।

हिंदू अमेरिकियों के लिए बड़ी जीत
अमेरिका में हिंदुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने बयान जारी कर बताया कि ‘अमेरिका के नागरिक अधिकार विभाग ने दिसंबर के पहले हफ्ते में सिस्को सिस्टम्स के खिलाफ दर्ज शिकायत में संशोधन कर लिया था, जिसमें कंपनी के भीतर जाति आधारित भेदभाव के आरोप लगाए गए थे।’ संगठन ने कहा कि ‘यह हिंदू अमेरिकियों के लिए बड़ी जीत है। शिकायत में गलत और असंवैधानिक बात को हटा दिया गया है, जिसमें कहा गया था कि ‘जाति आधारित भेदभाव हिंदू धर्म और उसकी शिक्षाओं का अनिवार्य हिस्सा है।

जानें पूरा मामला
जानकारी के लिए बता दे कि साल 2020 में सिलिकॉन वैली में स्थित शीर्ष तकनीकी कंपनी सिस्को सिस्टम्स में एक भारतीय अमेरिकी इंजीनियर ने आरोप लगाए थे कि उसके भारतीय मूल के सहकर्मी उसके साथ जाति के आधार पर भेदभाव करते हैं क्योंकि वह दलित समुदाय से ताल्लुक रखता है और उसकी टीम के अन्य कर्मी उच्च जाति से हैं। मामले में कंपनी के खिलाफ मुकदमा हुआ था और इस मामले में
अमेरिका और भारत में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फेयर एम्पलॉयमेंट एंड हाउसिंग ने सिस्को के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बता दे कि अमेरिका में जातीय भेदभाव को लेकर कोई कानून नहीं है, ऐसे में कैलिफोर्निया की सरकार ने नागरिक अधिकार अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड: आज विधानसभा में पारित हो सकता है समान नागरिक संहिता बिल, जानें इसकी महत्वपूर्ण बातें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here