न्यूज़लिंक हिंदी, यूपी। विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों को 11 फरवरी को अयोध्या में प्रभु रामलला के दर्शन का निमंत्रण दिया। बता दे कि एनडीए के विधायकों ने जय श्रीराम के नारे के साथ उनका समर्थन भी किया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के विधायक भगवान राम बुलाएंगे तब अयोध्या जाएंगे। सरकार या विधानसभा अध्यक्ष के बुलाने पर अयोध्या नहीं जाएंगे।
वहीं, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में अयोध्या में नवनिर्मित हवाई अड्डे का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की जगह महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रखने का प्रस्ताव रखा। एनडीए के सभी विधायकों ने प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि प्रस्ताव के विरोध में एक भी मत नहीं मिला।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जो सदस्य एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर करने के विरोध में हैं, वह हाथ उठाएं। सपा, रालोद, कांग्रेस और बसपा के विधायकों में से किसी ने भी हाथ खड़ा नहीं किया। उन्होंने प्रस्ताव का जुबानी भी विरोध नहीं किया। विपक्ष की खामोशी देखकर सत्ता पक्ष के विधायक और महाना हंसी नहीं रोक सके।
ये भी पढ़ें : Delhi-Noida: संसद की ओर बढ़े यूपी के किसान, धारा 144 लागू, बॉर्डर पर जाम की स्थिति हुई पैदा

