Raipur: गलती से रेलवे स्टेशन पर चली गोली, आरपीएसएफ जवान की मौत, यात्री घायल, मामले की जांच जारी

जानकारी के मुताबिक, जब कांस्टेबल दिनेश चंद्र (30) ट्रेन के एस-2 कोच से बाहर निकल रहे थे, तो उनका सर्विस हथियार गलती से चल गया और एक गोली उनकी छाती में लगी।

0
255

न्यूज़लिंक हिंदी, छत्तीसगढ़। शनिवार को रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) का सर्विस हथियार गलती से गोली चल जाने की वजह से एक जवान की मौत हो गई और एक यात्री घायल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में आरपीएसएफ की एक टीम एस्कॉर्ट ड्यूटी के बाद सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से उतर रही थी।

छाती में लगी गोली
जानकारी के मुताबिक, जब कांस्टेबल दिनेश चंद्र (30) ट्रेन के एस-2 कोच से बाहर निकल रहे थे, तो उनका सर्विस हथियार गलती से चल गया और एक गोली उनकी छाती में लगी। उन्होंने बताया कि एक यात्री की पहचान मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है, जो ऊपरी बर्थ पर सो रहा था, उसके पेट में भी चोटें आईं।

मामले की जांच जारी
आगे उन्होंने बताया कि दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कांस्टेबल की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतक जवान राजस्थान का रहने वाला था और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : Haldwani Violence: कानून किसी को हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी -सीएम पुष्कर सिंह धामी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here